फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: अपने से बड़े एक्टर्स की मां का रोल अदा कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस, दर्शक भी कह उठे वाह-वाह

Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Samantha to Vidya Balan Deepika Shefali Shah These Actress Played Role of mothers to older stars
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु वेब सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह नादिया बनीं प्रियंका चोपड़ा की मां का किरदार निभाएंगी। सामंथा की 'सिटाडेल' में प्रियंका का किरदार एक बच्चे का है। सामंथा रुथ प्रभु उम्र में देसी गर्ल प्रियंका से कम हैं, मगर वह उनकी मां के रोल में दिखेंगी। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब कोई स्टार अपने से कम उम्र के स्टार की मां का रोल कर रहा हो। बॉलीवुड में तो ऐसी कई फिल्में हैं, जहां हीरोइनों ने अपने से कई वर्ष बड़े एक्टर्स की मां का रोल अदा कर तारीफें लूटीं। आइए जानते हैं...

Samantha to Vidya Balan Deepika Shefali Shah These Actress Played Role of mothers to older stars
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

विद्या बालन 
विद्या बालन ने सिनेमा में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों की तारीफ पाई है। दर्शकों ने हर बार उन पर खूब प्यार लुटाया। फिल्म 'पा' में विद्या ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया और समीक्षकों से खूब वाहवाही लूटी। फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्होंने फिल्मफेयर और आईफा समेत कई पुरस्कार जीते। यह फिल्म एमअक्स प्लेयर पर है।

Samantha to Vidya Balan Deepika Shefali Shah These Actress Played Role of mothers to older stars
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाया है। अब उनकी कहानी फिल्म के दूसरे भाग में दिखाई जाएगी। दरअसल, जब 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दीपिका की झलक साफ-साफ देखी गई। इससे साफ हो गया है कि वह दूसरे भाग में रणबीर की मां अमृता का किरदार निभाएंगी।
Monika Bhadoriya: जेनिफर के बाद मोनिका ने लगाया असित मोदी पर शोषण का आरोप, बोलीं- बकाया पैसे भी नहीं लौटा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha to Vidya Balan Deepika Shefali Shah These Actress Played Role of mothers to older stars
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली शाह 
अभिनेत्री शेफाली शाह ने महज 28 साल की उम्र में वर्ष 2005 में आई फिल्म 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में अक्षय कुमार की मां और अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल अदा किया था। फिल्म में उनके अभिनय को बेहद सराहा गया। शेफाली ने बताया कि 'वक्त' को करने के पीछे एक वजह यह थी कि उन्हें फिल्म के निर्देशक विपुल अमृतलाल, जिनसे उन्होंने अब शादी भी कर ली है, उनके साथ काम करना था। यह फिल्म जी5 पर है।
Elemental Postponed: आदिपुरुष के रास्ते से हटी 'एलिमेंटल', 16 जून की बजाय अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विज्ञापन
Samantha to Vidya Balan Deepika Shefali Shah These Actress Played Role of mothers to older stars
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

रीमा लागू 
अभिनेत्री रीमा लागू ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। वह बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार थीं। फिल्म 'वास्तव' अगर आपने देखी होगी तो इसमें रीमा की भूमिका भी आपको बेशक याद होगी। इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त की मां का किरदार निभाया था, जिनकी उम्र संजय से कम थी। हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
Shahid Kapoor: शाहिद ने बांधे करीना की तारीफों के पुल, बोले- उनमें पहली फिल्म से ही सुपरस्टार वाली क्वालिटी थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed