साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार और नागार्जुन की बहू समांथा अक्किनेनी के लिए साल 2018 ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। उनकी पिछली फिल्मों 'मेर्सल' और 'रंगस्थलम' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगा लें कि अब उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर्स भी मिलने लगे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई निजी खुलासे किए हैं।
'डेक्कन क्रॉनिकल' को दिए इंटरव्यू में समांथा ने बताया कि पति नागा चैतन्य की वजह से उनमें बहुत बदलाव हुए हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद वह अपने गुस्से को काबू करना भी सीख गई हैं। उन्होंने कहा,'बाकी कपल्स की तरह नागा और मेरे बीच भी झगड़े होते हैं, मगर अगले ही पल हम साथ बैठकर उसे सुलझा भी लेते हैं। अगर किसी बात को लेकर हमारे बीच मनमुटाव होता है, तो भी हमें देखकर तीसरा शख्स इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता।'
3 of 5
Samantha And Naga Chaitanya
समांथा ने कहा कि नागा बहुत समझदार हैं। उन्होंने यह भी कहा घर पर वे दोनों एक दूसरे से फिल्म पर चर्चा नहीं करते। शाम 6 बजे के बाद तो बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा कि काम से लौटने के बाद हम सिर्फ घर की बातें करते हैं और आराम करते हैं।
हाल ही में बिकिनी में तस्वीर शेयर करने के लिए ट्रोल हुईं समांथा ने शादी के बाद फिल्म में किसिंग सीन पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'फिल्म रंगस्थलम में मैंने लिपलॉक नहीं किया। वह बस गाल पर छोटी सी किस थी। मुझे पता है कि उस सीन के लिए लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं। मगर मैं पूछना चाहती हूं कि अगर एक शादीशुदा हीरो ऐसा कुछ करता तो क्या तब भी लोग ऐसे ही सवाल पूछते? मुझसे क्यों- सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक महिला हूं?'
समांथा अक्किनेनी ने कहा कि उनका परिवार, खासकर ससुर नागार्जुन हमेशा उन्हें सपोर्ट करते हैं। एक एक्टर होने नाते वह भी यह बात समझते हैं कि किस करना सिर्फ मेरे काम का हिस्सा है। समांथा ने कहा कि ससुरालवालों की सपोर्ट की वजह से उन्हें शादी के बाद भी फिल्मों में काम करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। समांथा और नागा चैतन्य ने पिछले साल 7 अक्टूबर को गोवा में शादी की थी।