9 मई को दुनियाभर में मातृ दिवस यानी मदर्स डे मनाया गया। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस खास दिन पर अपनी मां के साथ तस्वीर साझा कर मां पर प्यार लुटाया। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान भी अपनी मां के बेहद करीब हैं। मदर्स डे के मौके पर उन्होंने भी अपनी मां की तस्वीरें साझा की। बता दें कि सलमान ने मां सलमा और हेलन दोनों की तस्वीर साझा कर उन्हें मदर्स डे की बधाई दी ।
देर रात सलमान खान ने साझा कीं मां की तस्वीरें, सलमा और हेलन के लिए कही ये बात
सलमान ने देर रात अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे, सुरक्षित रहें'। इस तस्वीर में सलमा काले रंग की साड़ी पहने नजर आईं। बता दें कि सलमान को ममाज ब्वॉय कहा जाता है। वो अपनी मां को अपने दिल का सारा हाल बताते हैं और उनसे बेहद लगाव रखते हैं।
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान ने सलमा से शादी की थी। सलमान सलमा और सलीम के बेटे हैं। सलमा से शादी के बाद सलीम को हेलन से प्यार हो गया था और उन्होंने हेलन से दूसरी शादी की थी। सलमान अपनी दूसरी मां हेलन को भी बहुत प्यार करते हैं ऐसे में मदर्स डे के मौक पर उन्होंने हेलन की तस्वीर भी साझा की।
सलमान ने हेलन की तस्वीर साझा कर उन्हें भी मदर्स डे की बधाई दी। इस तस्वीर पर उन्होंने कैप्शन दिया, 'मदर्स डे की शुभकामनाएं'। हेलन इस तस्वीर में लाल सूट पहने नजर आईं। बता दें कि सलमान हेलन के साथ फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में भी काम कर चुके हैं। वहीं असल जिंदगी में भी दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त है। सलमान की ये तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो गईं और फैंस ने भी जमकर इन तस्वीरों पर कमेंट किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान बहुत जल्द ईद के मौके पर फैंस को तोहफा देने जा रहे हैं। सलमान की फिल्म 'राधेःयोर मोस्ट वांटेड भाई' 13 मई को रिलीज होने जा रही है। प्रभुदेवा की इस फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।