फ्लॉप करियर की वजह से डिप्रेशन झेल रहे बॉबी देओल के सितारे लगता है आजकल बुलंदी छू रहे हैं। खास बात यह है कि उनके जूबते करियार का ग्राफ उठाने का जिम्मा बॉलीवुड के टाइगर ने लिया है। बता दें, लंबे अर्से से एक अच्छी फिल्म की तलाश करने वाले बॉबी को सलमान खान का सहारा मिल गया है।
खबरों की माने तो बॉबी सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' से कमबैक कर रहे हैं। खास बात यह है कि बॉबी ने सलमान खान के साथ अभी इस फिल्म में काम करना शुरू भी नहीं किया कि उन्हें सलमान खान अपनी आगामी फिल्म भारत में लेना चाहते हैं।
खबरों की माने तो सलमान खान ने एक बार फिर बॉबी देओल के करियर को चमकाने का जिम्मा उठाया है। कहा जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने बॉबी से पूछा कि क्या वह उनकी फिल्म भारत में एक अहम भूमिका निभाने के लिए फ्री हैं। जिसपर बॉबी ने कहा कि वो सलमान के लिए कुछ भी करेंगे।
कहा जा रहा हा कि सलमान के इस सुझाव के बाद फिल्म मेकर्स अब बॉबी देओल के साथ डेट्स पर चर्चा कर रहे हैं। फिल्म 'रेस-3' के लिए बॉबी ने अपने लुक और फिटनेस पर काफी मेहनत की है। फिल्म के लिए वह जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं। बता दें, फिल्म भारत 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।