सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार के किस्से के बारे में तो सभी को पता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान एक 16 साल की लड़की से शादी करने को लेकर सीरियस थे। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि सोमी अली थी। सलमान और सोमी के कई किस्से पहले भी सुनने में आते रहे हैं। आपको बता दें कि सोमी पाकिस्तान की रहने वाली हैं और बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन रह चुकी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई साल पहले बॉलीवुड छोड़ कर निर्देशन सीखने अमेरिका जा चुकीं सोमी ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से जुड़ा बहुत बड़ा राज खोला था। सोमी ने बताया था कि सलमान की फिल्म 'मैनें प्यार किया' देखते ही वह उनकी दीवानी हो गई थीं। उसी रात सब छोड़ कर उन्होंने भारत आने का फैसला कर लिया था।
सोमी को उसी रात सपना आया था कि उनकी और सलमान की शादी हो रही है। बस जैसे ही उनकी आंख खुली वह पूरे घर में सूटकेस ढूंढ़ने के लिए भागती रहीं। सोमी का भारत जाने का फैसला सुन कर पहले तो उनकी मां बहुत नाराज हुईं लेकिन फिर आखिरकार सारी बात समझ गईं। उस वक्त सोमी की उम्र सिर्फ 16 साल थी।
सोमी ही नहीं सलमान भी उनसे प्यार करने लगे थे। सलमान और सोमी का रिश्ता करीब 8 साल तक चला था। सलमान भी उनके प्यार में सीरियस हो गए थे। उन्होंने साथ फिल्में भी की थीं। लोगों का कहना है कि सलमान के गुस्से वाले व्यवहार के चलते ही सोमी से उनका रिश्ता टूट गया था।
इंटरव्यू के दौरान जब सोमी से सवाल किया गया था कि सलमान खान का उन पर कोलड्रिंक की बोतल से सिर फोड़ने की बात में कितनी सच्चाई है तो सोमी ने जवाब में कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उन्होंने कहा था, 'अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया होता तो मैं अस्पताल पहुंच गई होती और बहुत खून बह रहा होता। हुआ यह था कि वह खुश नहीं थे क्योंकि मैं पहली बार ड्रिंक कर रही थी इसलिए झल्ला के उन्होंने ड्रिंक पूरे टेबल पर गिरा थी।'