बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘दबंग’ यानी अभिनेता सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने इस बार अपना बर्थडे परिवार के साथ पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मनाया। सलमान खान को जन्मदिन से पहले ही उनके फार्महाउस में सांप ने काट लिया था। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। तमाम फैंस सलमान खान के ठीक होने की दुआ मांग रहे थे। इतना ही नहीं, इस एक खबर ने इंटरनेट पर भी हंगामा मचा दिया।
सलमान ने अपकमिंग फिल्मों का किया एलान
हालांकि, अब सलमान खान पूरी तरह ठीक हैं। सलमान का नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम अस्पताल में इलाज हुआ और फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। इसके बाद सलमान खान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान सलमान खान ने सांप काटने की कहानी सुनाई। साथ ही उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का भी एलान किया, जिसे जानकर अब फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।
सलमान खान ने फार्महाउस में बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने कई प्रोजेक्ट्स का एलान किया। सलमान खान ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल के टाइटल की जानकारी दी। इसका नाम 'पवनपुत्र भाईजान' होगा। वहीं, सलमान की दूसरी फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने बताया कि शाहरुख खान की ‘पठान’ उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ से पहले रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में सलमान खान का भी खास रोल है। दूसरी तरफ शाहरुख खान भी सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख एक रॉ ऑफिसर बनते दिखेंगे। इसके अलावा, सलमान खान ने ये भी जानकारी दी कि वह राजामौली के साथ कोई प्रोजेक्ट नहीं कर रहे हैं।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान खान ने उनके साथ हुए हादसे के बारे में भी बताया। अभिनेता ने कहा, ‘मेरे फार्महाउस में एक सांप आ गया था। जब मैंने उसे देखा, तब मैं उसे लकड़ी की मदद से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था लेकिन वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। इसके बाद उस सांप ने मुझे तीन बार काट लिया। इसके बाद मैं करीब 6 घंटे तक अस्पताल में रहा। लेकिन अब मैं पूरी तरह ठीक हूं।
5 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अभिनेता फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल दिसंबर तक रिलीज हो सकती है।