फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: सलमान खान ने भारी बारिश में ट्रैक्टर से जोता खेत, किसान की तरह बहाया खूब पसीना

Mon, 20 Jul 2020 04:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 20 Jul 2020 04:30 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Tractor plough on his Field for Rice Farming in his Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कोरोना वायरस की वजह से मुंबई की भीड़भाड़ से दूर पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में समय बिता रहे हैं। आए दिन सलमान अपने फॉर्म हाउस पर ऐसे काम करते रहते हैं जिसकी चारों तरफ चर्चा होने लगती है। इन दिनों सलमान खान पर खेती करने का जुनून दिख रहा है। पिछले कई दिनों से वो खेत पर काम करते हुए अपनी तस्वीरें साझा कर रहे थे। लेकिन इस बार सलमान ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया है।

Salman Khan Tractor plough on his Field for Rice Farming in his Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : Social Media

फिल्मों में अपनी एक्टिंग से जलवा बिखेरने वाले सलमान खान अब पूरी तरह से किसान बन गए हैं। सलमान ने अपना वीडियो साझा किया जिसमें में वो खेत जोतते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं।

Salman Khan Tractor plough on his Field for Rice Farming in his Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : Social Media

किसान की तरह ही सलमान खान वीडियो में कभी ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं तो कभी हल पर खड़े होकर खेत जोतने में मदद कर रहे हैं। भारी बारिश के बीच सलमान का ये वीडियो शूट किया गया है। वीडियो साझा करते हुए सलमान ने लिखा है, 'फार्मिंग'


विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Tractor plough on his Field for Rice Farming in his Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया


इससे पहले सलमान खान ने मिट्टी से सनी अपनी एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में सलमान खान पूरी तरह से कीचड़ में लिपटे दिख रहे थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने देश के किसानों के लिए खास कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'सभी किसानों का सम्मान।' 

विज्ञापन
Salman Khan Tractor plough on his Field for Rice Farming in his Panvel Farmhouse
सलमान खान - फोटो : Social Media

वहीं इसके पहले भी अलावा सलमान ने अपनी एक खेत में खड़े होकर तस्वीर भी साझा की थी। इसमें वो खेत में रोपाई करते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो से तो वह अपनी तरफ अपने प्रशंसकों का ध्यान खींच ही रहे थे। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा , 'दाने दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम... जय जवान जय किसान।' 

सुशांत की फिल्म 'पानी' को लेकर आदित्य चोपड़ा का खुलासा, बोले- शेखर कपूर से थे क्रिएटिव मतभेद

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed