फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान को आसानी से जेल से बेल दिलवा सकती है उनकी एक खूबी, 20 साल से निभा रहे हैं फर्ज

Sat, 07 Apr 2018 11:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
salman khan this cute habbit helps him to get bail
salman khan

काले हिरण के जोधपुर के सेशंस कोर्ट में हुई डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद अदालत ने आज लंच के बाद फैसला सुनाने का निर्णय लिया है। सलमान खान गुरुवार शाम से को जोधपुर सेंट्रल जेल में ही काटनी होगी। पूरी उम्मीद है कि अपनी इस खूबी के चलते सलमान को बेल मिलने की पुख्ता संभावनाएं हैं।

salman khan this cute habbit helps him to get bail
Salman Khan

मामला, 1998 का है। 20 साल से चल रहे इस मामले में जब भी सलमान खान को ट्रायल के दौरान जब भी समन जारी किया गया, वह हाजिर हुए हैं। ऐसे में कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग करने के आधार पर उन्हें आसानी से बेल मिल सकती है। उम्मीद ये भी लगाई जा रही है कि सजा के सस्पेंशन पर भी कोई राहतभरा फैसला आ जाए।

salman khan this cute habbit helps him to get bail
Salman Khan

सलमान के वकीलों की ओर से यह तर्क दिया जा सकता है कि सलमान को जिन मामलों में निचली अदालतों में दोषी करार दिया गया था, उनमें हाईकोर्ट से बरी किया गया है। ऐसे में किसी मामले में उन्हें दोषी नहीं कहा जा सकता। हालांकि ये पूरी संभावना है कि जो भी पक्ष बेल के मामले में हारता है, वह हाईकोर्ट का रुख जरूर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan this cute habbit helps him to get bail
सलमान खान

यदि सेशन कोर्ट से सलमान खान को बेल नहीं मिलती है तो उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। कानूनी जानकार बताते हैं, 'मैजिस्ट्रेट की अदालत में 7 साल तक की सजा के मामले में सुनवाई होती है। ऐसे में बेल के लिए फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। सजा के खिलाफ 60 दिन में अपील दायर करनी होगी।

विज्ञापन
salman khan this cute habbit helps him to get bail
salman khan

सलमान खान के वकील महेश बोरा ने कहा है कि अभिनेता सलमान खान की जमानत पर बहस करने के लिए उन्हें अदालत में पेश ना होने की धमकी मिली है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें धमकी दी जा रही है कि अगर वो सलमान खान की जमानत को लेकर अदालत में जाएंगे तो जान से मारे जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed