हाल ही में टीवी कपल कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह अपने जुड़वा बच्चों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सरोगेसी के जरिए जून में कृष्णा और कश्मीरा जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बनने वाले हैं । हाल ही में कश्मीरा ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर कई खुलासे किए हैं ।
सलमान खान की सलाह से जुड़वा बच्चों की मां बनने जा रही ये एक्ट्रेस, 14 बार प्रेग्नेंसी हुई थी फेल
कश्मीरा ने कहा, 'मैंने 3 साल में 14 बार कंसीव करने की कोशिश की लेकिन हर बार फेल हो गई ।' वहीं कृष्णा ने अपनी सीक्रेट शादी के बारे में बताते हुए कहा, 'हम लोगों ने 2012 में शादी की थी । शादी लास वेगास में कुछ दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी ।'
'हमारी शादी में करीबी दोस्त पूजा बत्रा भी मौजूद थीं । हमने ये सब बड़े ही गुपचुप तरीके से किया था ।' प्रेग्नेंसी पर कश्मीरा ने कहा, 'मैं नॉर्मल तरीके से कंसीव नहीं कर पा रही थी । इसलिए मैंने IVF तकनीक से मां बनने का फैसला किया ।'
A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1) on
'आईवीएफ में भी मेरी प्रेग्नेंसी 14 बार फेल हुई । मैं कभी स्मोक और ड्रिंक नहीं करती । मैं 6-7 महीने तक इस सदमे से उभर नहीं पाई । तब मैंने सोचा कि मैं आईवीएफ से ही कोशिश जारी रखती हूं जब तक मेरे हाथों में बच्चा नहीं आ जाता । मैंने हर तरह का इलाज करवाया ।'
'इस वजह से मेरा वजन भी काफी बढ़ गया था । एक दिन मेरे डॉक्टर ने मुझे सरोगेसी के बारे में सजेस्ट किया । उन्होंने मुझे बताया कि इस बारे में हमें जल्दी फैसला लेना होगा क्योंकि भारत में सरोगेसी बैन हो सकती है । कृष्णा इस चीज को लेकर बहुत कंफ्यूज थे ।'
