सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। वह मध्य प्रदेश के महेश्वर और मांडू में शूट के दौरान अपने फैन्स से भी मिल रहे हैं। शिवलिंग विवाद के बाद फिल्म के लिए एक और मुश्किल खड़ी हो गई है। खबर है कि मांडू में स्थित जल महल से फिल्म के सेट को हटाना पड़ा।
सलमान खान की 'दबंग-3' के लिए फिर बढ़ीं मुश्किलें, अब यहां से भी हटाना पड़ा सेट
यहां बीते कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग चल रही थी लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) के नोटिस के बाद दबंग 3 के सेट को जल महल से हटा लिया गया है। इसके बाद बुधवार को फिल्म की शूटिंग मुंज तालाब में की गई। सलमान खान और उनकी टीम को यहां से सेट हटाने के लिए आदेश दिए गए थे। जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने आदेश पर अमल किया।
बताया जा रहा है कि यहां सेट बनाने से प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम 1959 के नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म की टीम पर नर्मदा नदी के पास मौजूद किले की प्राचीन धरोहर को भी नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के महेश्वर एवं मांडव में सोमवार से फिल्म ‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू हुई है। दबंग की तीसरी सीरीज को मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म दबंग (2010) को अभिनव कश्यप और दबंग 2 (2012) को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। सलमान और अरबाज से पहले प्रभुदेवा महेश्वर पहुंच चुके थे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों का मुआयना भी किया। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से चर्चा भी की थी।
Back in our birthplace for #Dabangg3 shoot @arbaazSkhan pic.twitter.com/JO9pH1X7Rf
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 31, 2019
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के महेश्वर और मांडव में 20 दिन तक शूटिंग चलेगी। प्रभु देवा बीते शनिवार की रात ही यहां पहुंच गए थे। सुबह उठकर वह महेश्वर घाट पहुंचे और शूटिंग की लोकेशन की तलाश की। खबर है कि महेश्वर के नर्मदा तट पर फिल्म की शूटिंग होनी है। इसमें अहिल्या किला परिसर भी शामिल है जहां 1 से 7 अप्रैल तक फिल्म के कुछ सीन शूट किए जाएंगे।