{"_id":"61516c928ebc3e017929807c","slug":"salman-khan-spotted-at-airport-wearing-mask-upside-down-users-trolled-hilariously","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीर: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान उलटे मास्क को लेकर हो गए ट्रोल, यूजर्स बोले- इससे साबित होता है कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीर: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान उलटे मास्क को लेकर हो गए ट्रोल, यूजर्स बोले- इससे साबित होता है कि...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के सितारे पहले की तुलना में अब कहीं ज्यादा कैमरो की नजरों में रहते हैं। ऐसे में अक्सर वो एयरपोर्ट, जिम या रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर स्पॉट हो जाते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हालांकि जहां इन सितारों के कैंडिड मोमेंट पर कुछ फैंस प्यार बरसाते हैं तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी करने लगते हैं। हाल ही में अभिनेता सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग करके मुंबई लौटे और ऐसे ही एक तस्वीर को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गए।
मास्क को लेकर ट्रोल हो गए सलमान खान
बहुत जल्द वो रियलिटी शो बिग बॉस 15 को होस्ट करने वाले है। अब सलमान जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे वहां पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचने लगे। इस दौरान सलमान बिल्कुल ही कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने रग्ड जींस के साथ ब्लैक टीशर्ट और ब्लू शर्ट पहनी थी। साथ ही मास्क लगाया था जिस पर एसके लिखा हुआ था। हालांकि इस तस्वीर में भी यूजर्स ने एक कमी निकाल ली और उन्हें ट्रोल करने लगे।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल यूजर्स की नजर इस बात पर पड़ गई कि सलमान ने उलटा मास्क पहना हुआ था। अब इस बात को लेकर यूजर्स उनकी तस्वीर पर जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'पहले मास्क तो सीधा पहनो केएस'। एक और यूजर ने लिखा, 'कभी मास्क ना पहनने वाला इंसान जब मास्क पहनता है तो ऐसा ही होता है, सलमान का उल्टा मास्क इसका सबूत है'।
हालांकि उन लोगों की भी कोई कमी नहीं रही जिन्होंने सलमान खान पर खूब प्यार बरसाया। बता दें कि सलमान इन दिनों अपने अपकमिंग रियलिटी शो बिग बॉस 15 को लेकर चर्चा में है। सलमान पिछले कई सालों से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट्स के जबरदस्त ड्रामे और सलमान की होस्टिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार शो में शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, डोनल बिष्ट और उमर रियाज के होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शो में और कौन कौन से चेहरे देखने को मिलेंगे ये 2 अक्तूबर को शो के प्रीमियर पर ही पता चलेगा। बता दें कि इस बार शो की थीम जंगल है जहां घर के सदस्यों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। फैंस के बीच इस शो को लेकर काफी क्रेज दिख रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की बात करें तो सलमान आखिरी बार फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी और इसे लेकर भी सलमान को काफी ट्रोल किया गया था। अब सलमान कैटरीना संग 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' और 'कभी ईद कभी दीवाली' भी जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।