जेल से लौटने के बाद अगले ही दिन सलमान खान भतीजे योहान खान को लेकर मुंबई के एक स्कूल में पहुंचे। यहां एक चैरिटी इवेंट का आयोजन किया गया था। सलमान को देख बच्चेे हैरान हो गए। मगर एक्टर ने अपनी स्माइल से स्टूडेंट्स को इतना कंफर्टेबल कर दिया कि उन्होंने ना सिर्फ 'सुल्तान' के साथ बातें की, बल्की सेल्फी ली और खूब मौज मस्ती भी की।
मुंबई लौटने के अगले ही दिन सलमान को मिला ऐसा मैसेज, सोहेल के बेटे को लेकर पहुंचे स्कूल, देखें वीडियो
मुंबई के गेटवे स्कूल पहुंचे सलमान खान के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। वह इतने रिलैक्स मूड में थे कि उन्होंने भतीजे योहान से कहा 'चाचू के लिए आइसक्रीम तो लाओ।' इसके बाद सलमान खान ने बच्चों के साथ मिलकर आइसक्रीम खाई और चैरिटी इवेंट में शामिल हुए।
A post shared by THE SALMAN KHAN (@salman_khan_kingdom) on
सलमान खान इस स्कूल में एक खास बच्चे के कहने पर आए। अबू धाबी में फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग के दौरान सलमान खान की मुलाकात युवराज से हुई। दोनों की बॉन्डिंग इतनी गहरी हो गई कि उन्होंने अपने फोन नंबर्स भी एक दूसरे को दिए। रविवार सुबह जैसे ही युवराज ने मैसेज करके सलमान खान को अपने स्कूल में होने वाले चैरिटी इवेंट के बारे में बताया, सलमान वहां पहुंच गए।
सलमान खान के बगल में बैठे युवराज स्पेशल चाइल्ड हैं। वह गेटवे स्कूल की मालकिन इंदिरा बोदानी के बेटे हैं। सलमान खान ने बताया कि युवराज ने 'रेस-3' के सेट पर कुछ सीन्स की शूटिंग भी की। सलमान ने बताया कि युवराज की परफॉर्मेंस देख जैकलीन और डेजी शाह भी इंप्रेस हो गई थीं।