{"_id":"5acb77f64f1c1bb07b8b4803","slug":"when-ranveer-singh-met-ameesha-patel-in-flight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब 10 साल बड़ी एक्ट्रेस से फ्लाइट में अचानक टकराए रणवीर सिंह, हो गया सफर सुहाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...जब 10 साल बड़ी एक्ट्रेस से फ्लाइट में अचानक टकराए रणवीर सिंह, हो गया सफर सुहाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Apr 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह बीते दिनों एक पुरस्कार समारोह में शिरकत करने दिल्ली आए थे। जिस विमान में वे सवार थे उसमें एक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी मौजूद थी। दिलचस्प बात यह थी कि दोनों ही सितारों को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी।
दरअसल, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो न प्यार है' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अमीषा पटेल इस सफर में रणवीर सिंह की हमसफर बन गईं। अमीषा का ये सफर बेहद मजेदार रहा। अमीषा ने लिखा, 'जब रणवीर आपके साथ हों, तब आपकी विमान यात्रा सुहानी हो जाती है. वह अपनी ऊर्जा दूसरों में भी फैला देते हैं...'
A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on
जहां एक ओर रणवीर सिंह 'गली बॉय' की शूटिंग में व्यस्त हैं तो अमीषा पटेल 2013 के बाद से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई है। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला है लेकिन उसका भी कोई प्रोजेक्ट अब तक हिट नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
9 जून 1975 को मुंबई में जन्मी अमीषा पटेल एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके छोटे भाई अश्मित पटेल एक सफल मॉडल थे। हालांकि कुछ-एक फिल्मों में नजर आने के बाद वो भी अमीषा की तरह फिल्मों से गायब हो गए।