{"_id":"6af166acd8543aa4c6087045","slug":"ramayana-earns-more-than-500-crore-worldwide-in-opening-weekend-godzilla-minus-zero-leads-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, पहले वीकएंड पर कमाए करोड़ों; 'गॉडजिला' से मिली कड़ी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, पहले वीकएंड पर कमाए करोड़ों; 'गॉडजिला' से मिली कड़ी टक्कर
Mon, 09 Nov 2026 11:53 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:53 AM IST
सार
- भारतीय सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
- रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' ने दुनियाभर में शानदार शुरुआत की है।
- जानिए फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो और रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने 'रामायण' से भी ज्यादा कमाई की है। दोनों फिल्मों ने विदेशी बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
'गॉडजिला माइनस जीरो' ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़
वैरायटी के मुताबिक जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने रिलीज के पहले वीकएंड में दुनियाभर में करीब 593 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में लगभग 297 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से करीब 295 करोड़ रुपये कमाए।
इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में किसी विदेशी भाषा की लाइव-एक्शन फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2002 में रिलीज हुई झांग यिमो की फिल्म 'हीरो' के नाम था, जिसने ओपनिंग के दौरान करीब 167 करोड़ रुपये कमाए थे।

Trending Videos
रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' ने दुनियाभर में कमाए 524 करोड़ रुपये
वहीं, रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' ने भी दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड में करीब 524 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही यह किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग बन गई है।
फिल्म को दुनियाभर में 1.1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस तरह यह वीकएंड की दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।
'रामायण' को 130 से ज्यादा देशों के 10 हजार से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को 17 अलग-अलग भाषाओं में डब करके दर्शकों तक पहुंचाया गया। भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय रिलीज में से एक है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' का दबदबा कायम, 500 करोड़ की दहलीज पर फिल्म, 'जेलर 2' ने कमाए इतने; जानें कलेक्शन