सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। अपनी फिल्मों में सलमान खान अलग अंदाज के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही वो फिटनेस को लेेकर भी खूब पसीना बहाते हैं। इस मेहनत का ही नतीजा है कि 53 की उम्र में भी वो बेहद फिट हैं।
53 की उम्र में कैसे इतने फिट रहते हैं सलमान खान, वीडियो शेयर कर खुद खोल दिया राज
वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- 'उतार-चढ़ाव का अनुभव करने के बाद मेरे सिक्योरिटी वालों को आखिरकार अहसास हो गया कि वो मेरे साथ कितने ज्यादा सुरक्षित हैं...हा हा।' सलमान के इस वीडियो को अभी तक 23 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
इससे पहले सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें वो भाई सोहेल खान और भतीजे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सलमान ने ये वीडियो भतीजे योहान को बर्थडे विश करने के लिए पोस्ट किया। वीडियो में सोहेल खान एक बीन बैग पर छलांग लगाते हैं, दूसरी ओर योहान बैठा होता है। पापा के बैठने की वजह से पड़े प्रेशर से वह हवा में उड़ जाता है और आगे सलमान खान खड़े होते हैं जो उन्हें गोद में थाम लेते हैं।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म भारत का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। दूसरे वीकएंड पर भी दमदार कमाई के साथ भारत ने सलमान खान की ही दो और फिल्मों प्रेम रतन धन पायो और एक था टाइगर की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ अली अब्बास जफर निर्देशित ये फिल्म ऑल टाइम कमाई की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच गई है।