देश में जारी लॉकडाउन की वजह से आम से लेकर खास तक, हर कोई इन दिनों अपने घर में है। बॉलीवुड सितारों ने भी लॉकडाउन में खुद को क्वारंटीन किया हुआ है, ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस लॉकडाउन में अपना बेहद खास और शानदार समय बिता रही हैं। जब से देश में लॉकडाउन लगा है तब से जैकलीन फर्नांडीस अपने खास दोस्त और अभिनेता सलमान खान के फार्म हाउस पर हैं।
घोड़े को नहलाती और चारा खिलाती दिखीं जैकलीन, सलमान खान के फार्म हाउस पर ऐसे समय बिता रही हैं अभिनेत्री
जैकलीन, सलमान खान और उनके परिवार के साथ पनवेल वाले फार्म हाउस पर रुकी हुई हैं। इस दौरान जैकलीन फर्नांडीस पूरे दिन क्या करती रहती हैं इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार खुद सलमान खान ने बताया कि जैकलीन फर्नांडीस उनके फार्म हाउस पर रुककर पूरे दिन क्या करती हैं और कैसे टाइम काट रही हैं। अभिनेता ने यह सब जैकलीन फर्नांडीस का एक वीडियो साझा करके बताया है। हालांकि याद दिला दें कि यही वीडियो जैकलीन ने भी साझा किया है।
'दबंग खान' ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जैकलीन फर्नांडीस का एक वीडियो साझा किया है। तीन मिनट 48 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि जैकलीन फर्नांडीस सलमान खान के फार्म हाउस पर कैसे समय बिता रही हैं। वीडियो में जैकलीन फर्नांडीस की शुरुआत खूबसूरत सुबह के साथ होती है। इसके बाद वह सलमान खान के फार्म हाउस में मौजूद कुत्ते, बैल, घोड़ा, मुर्गा और बकरी के बच्चे के साथ समय बिताती नजर आती है।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
इतना ही नहीं वीडियो में दिखता है कि जैकलीन पेड़ पर चढ़ना भी सीख रही हैं। साथ ही घोड़े को नहलाते हुए और उसे चारा खिलाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सलमान खान के फार्म हाउस पर काम कर रहे लोग भी नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस पूरे वीडियो को जैकलीन फर्नांडीस ने खुद बनाया है। इस बात की जानकारी सलमान खान ने वीडियो के कैप्शन के जरिए दी है।
सलमान खान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जैकलीन द्वारा बनाई गई फिल्म'। सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडीस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान के फार्म हाउस पर जैकलीन फर्नांडीस के अलावा उनकी खास दोस्त यूलिया वंतूर सहित अन्य दोस्त भी मौजूद हैं।
पढ़ें: शूटिंग के नए नियमों पर करणवीर बोहरा ने उठाए सवाल, नेपाल में कोरोना से ठीक पहले पूरी की नई सीरीज