{"_id":"60bf12028ebc3ea5ee1d25f5","slug":"salman-khan-seeks-contempt-action-against-krk-for-his-continuous-defamatory-remarks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खान वर्सेज खान: केआरके के खिलाफ सलमान की अपील, अवमानना करने पर लिया जाए एक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खान वर्सेज खान: केआरके के खिलाफ सलमान की अपील, अवमानना करने पर लिया जाए एक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कमाल राशिद खान, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान से हुए विवाद के बाद कमाल आर खान (केआरके) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वो एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं और लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने मुंबई के एक कोर्ट में अर्जी दायर की है जिसमें फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई की मांग उठाई है। सलमान खान का कहना है कि कमाल आर खान ने वादा करने के बावजूद मानहानि वाली टिप्पणी करना जारी रखा है। सलमान से लीगल नोटिस मिलने के बाद बीते दिनों केआरके ने घोषणा की थी कि वह उनकी फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे। बावजूद इसके केआरके लगातार सलमान को निशाने पर ले रहे हैं।
क्या है मामला ?
राधे फिल्म कई लोगों को अच्छी नहीं लगी थी। इसमें से एक कमाल आर खान (KRK) भी हैं। उन्होंने ट्वीट कर 'राधे' की काफी बुराई की थी। जिसके बाद सलमान खान की लीगल टीम ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। केस के बाद पहले तो केआरके कह देते हैं कि वो सलमान की किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे लेकिन उसके बाद भी वह रुके नहीं हैं। किसी ना किसी तरह से वो सलमान को निशाने पर ले ही लेते हैं। अब सलमान ने केआरके के खिलाफ कोर्ट की अवमानना करने पर सख्त कार्यवाई की मांग की है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान ने बीते दिनों जो मानहानि का केस किया था उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि कमाल आर खान उनके बिजनेस वेंचर और फिल्मों/प्रोजेक्ट्स पर वीडियो या कोई अन्य कंटेंट के बारे में किसी भी तरह से टिप्पणी नहीं करेंगे। वहीं मानहानि के केस के बाद केआरके के वकील मनोज गडकरी ने कोर्ट में कहा था कि उनका मुवक्किल सुनवाई की अगली तारीख तक सलमान खान के खिलाफ कोई और मानहानि करने वाली पोस्ट या टिप्पणी नहीं करेगा।
3 of 5
सलमान खान, केआरके
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान ने कमाल आर खान के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। सलमान खान के वकील प्रदीप गांधी ने सोमवार को एडिशनल सेशन जज सीवी मराठे से कहा कि आश्वासन के बावजूद कमाल आर खान लगातार अपमानजक ट्वीट करते रहे हैं। प्रदीप गांधी ने कहा कि यह कोर्ट की अवमानना है। अब केआरके के खिलाफ आवमानना की कार्रवाई की मांग करते हुए सलमान ने आवाज उठाई है। अब आगे की सुनवाई के लिए 11 जून की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कमाल आर खान के वकील मनोज गडकरी के कोर्ट में कहने के बावजूद केआरके लगातार सलमान खान के खिलाफ टिप्पणी करते रहे हैं। केआरके ने यहां तक कह दिया था कि वह सलमान खान के हर गाने और फिल्म का रिव्यू करना जारी रखेंगे भले ही सलमान खान उनके पैर छुए या उनसे रिक्वेस्ट करें।
विज्ञापन
5 of 5
मीका सिंह, कमाल आर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में केआरके और मीका सिंह के बीच भी अनबन हो गई थी। मीका ने दावा किया था कि केआरके ने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है। जिसपर मीका ने कहा था, 'कि तेरी मेरी कोई लड़ाई नहीं है। तूने अपना ये घर बेच दिया। मेरे से डर मत, मैं तेरे को मारुंगा- पीटूंगा नहीं। तेरे को सबक सिखाना था, सिखा दिया।' इससे पहले भी मीका ने केआरके को लेकर कई खुलासे किए थे। बता दें कि सलमान से शुरू हुए इस विवाद पर जब मीका सिंह ने सलमान का पक्ष लिया था तो केआरके ने उन्हें 'चिरकुट' सिंगर बताया दिया था जिससे विवाद और बढ़ गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।