अभिनेत्री राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब वह अपने एक और बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में है। यह बयान उन्होंने सलमान खान की सुरक्षा को लेकर दिया है। दरअसल, सलमान खान की सुरक्षा को लेकर राखी सावंत इतनी चिंतित हैं कि वह खुद आगे आकर दंबग खान की सुरक्षा करने को तैयार हैं। यहां तक कि इसके लिए उन्हें सलमान खान का बॉडीगार्ड बनना भी मंजूर है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुद राखी सावंत ने यह बात कही है।
2 of 4
राखी सावंत-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइसेंस के लिए ईश्वर से की थी प्रार्थना
बता दें कि राखी सावंत सलमान खान को अपना भाई मानती हैं। सलमान खान के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। कई मीडिया बातचीत में वह यह बात कह चुकी हैं। बता दें कि हाल ही में सलमान खान को गन का लाइसेंस मिला है। सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए यह लाइसेंस मुहैया कराया गया है। हाल ही में राखी सावंत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सलमान खान को लाइसेंस मिल जाए, इसके लिए उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी। राखी ने आगे कहा कि अगर जरूरत हुई तो मैं उनकी बॉडीगार्ड बन जाऊंगी।
3 of 4
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
सलमान ने की थी राखी की मदद
बता दें कि राखी सावंत को जब भी मौका मिलता है, वह सलमान खान की खूब तारीफ करती हैं। सलमान खान ने भी जरूरत के वक्त राखी सावंत की खूब मदद की है। राखी सावंत की मां के इलाज के वक्त भी सलमान ने उनकी खूब मदद की थी। शायद यही कारण है कि अब राखी सावंत भी सलमान खान की सारी बलाएं अपने ऊपर लेने को तैयार हैं।
4 of 4
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
बोलीं- किसी ने गोली चलाई तो...
बता दें कि हाल ही में राखी सावंत को अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा कि सलमान खान को गन का लाइसेंस मिल गया है। इस बात से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'भाई को गन लाइसेंस मिल जाए, इसके लिए मैंने दिल से दुआ मांगी थी। मैं बेहद खुशू हैं और बताना चाहती हैं कि सलमान सर, आप टेंशन मत लीजिए, आपको कुछ नहीं होगा। पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं। मैं उनके लिए दिन-रात दुआ करती हूं।' राखी सावंत ने आगे कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं सलमान खान की बॉडीगार्ड बनने के लिए तैयार हूं। अगर मैं उनके आगे चलूंगी और अगर किसी ने गोली चलाई तो वह मुझे लगेगी, भाई को नहीं।'