सलमान खान (Salman Khan) शादी आखिर कब शादी करेंगे? सलमान के फैंस से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी यह सवाल हर एक की जुबां पर रहता है। हाल ही में सलमान खान ने शादी को लेकर एक बयान दिया जो चर्चा में बना हुआ है। हालांकि ऐसा पहला मामला नहीं है जब सलमान ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया हो। इससे पहले भी 'दंबग' खान शादी को लेकर 4 बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहे। जानिए शादी को लेकर क्या-क्या बोल चुके हैं 'दबंग' खान।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
'दबंग' एक्टर अब 50 का आंकड़ा पार कर 53 साल के हो गए हैं। हाल में शादी को लेकर सलमान ने ऐसा खुलासा जिसे सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में सलमान खान से जब पूछा गया कि 'भारत' फिल्म में कैटरीना कैफ उन्हें शादी के लिए प्रपोज करती हैं, क्या असल जिंदगी में भी उनके साथ ऐसा हुआ है? इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने मुस्कराते हुए कहा, ‘नहीं, अभी तक तो ऐसा कभी नहीं हुआ। ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि मैं कैंडल लाइट डिनर नहीं करता। कैंडल लाइट में मैं ये नहीं देख पाता कि मैं खा क्या रहा हूं। लेकिन मुझे इस बात का बहुत दुख होता है कि अभी तक किसी ने मुझे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया।’
3 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : social media
इससे पहले सलमान 'भारत' फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी शादी को लेकर बयान दे चुके हैं। सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें शादी पर भरोसा नहीं है। उनके लिए शादी एक ऐसी परंपरा है जो खत्म हो रही है। सलमान खान ने यह बातें टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कही। सलमान ने कहा- 'मुझे शादी जैसी संस्था में विश्वास नहीं है। बीते समय के साथ समाज से शादी का कॉन्सेप्ट कम होता जा रहा है।'
4 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
सलमान खान ने मुंबई मिरर से इंटरव्यू के दौरान भी शादी और बच्चों को लेकर बयान दिया था। सलमान खान ने कहा था- 'मुझे बच्चे चाहिए लेकिन बच्चों के साथ मां आती है। मैं मां को नहीं चाहता लेकिन बच्चों को मां की जरूरत होती है। मेरे पास उनकी देखभाल करने के लिए पूरा गांव है।'
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : file photo
इससे पहले सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'वह अच्छे बेटे हैं और अच्छे पिता बन सकते हैं लेकिन अच्छा पति नहीं बन पाएंगे।' आपको बता दें, सलमान खान नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। सलमान के साथ ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, संगीता बिजलानी और सोमी अली का भी नाम जुड़ा। सलमान हाल ही में भारत फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।