महाराष्ट्र गृह विभाग ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस वक्त आला अधिकारी सलमान खान के घर पहुंच चुके हैं। बता दें कि 5 जून को सलमान और सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसके बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वहीं अब खबर आ रही है कि जांच के बाद क्राइम ब्रांच की टीम सलमान खान के घर से रवाना हो रही है।
Salman Khan: 'मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे' धमकी के बाद सलमान की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर पहुंची मुंबई पुलिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन