लॉकडाउन की वजह से इस वक्त आम हो या फिर खास हर कोई जहां पर है वहीं पर फंसा हुआ है। बॉलीवुड के दबंग खान कुछ वक्त पहले अपने फॉम हाउस पर समय बिताने के लिए गए थे और तब से वहीं पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें वो अपने पिता से तीन हफ्ते से नहीं मिले हैं इस बात की जानकारी दे रहे थे। सलमान के इस वीडियो के बाद उनके पिता सलीम के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है।
पिता सलीम के साथ इस तरह समय बिताते थे सलमान, पुरानी तस्वीर में दिख रही जबरदस्त बॉन्डिंग
इस तस्वीर को सलमान खान के इंस्टाग्राम पर फैन क्लब द्वारा शेयर किया गया है। सलमान की ये तस्वीर काफी पुरानी है। इस तस्वीर में सलमान पिता सलीम खान के साथ सोफे पर बैठकर बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान और उनके पिता की इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Salmanfanclub (@salmankhannn._) on
इसके साथ ही लगातार कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले सलमान का उनके पिता के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो अर्पिता खान की शादी का था। इस वीडियो में सलीम खान अपने बड़े बेटे सलमान के साथ नजर आ रहे हैं। अर्पिता खान ने आयुष शर्मा से साल 2014 में शादी की थी।
Father and Son ♥️ pic.twitter.com/KQNqxMHbyH
शादी के बाद अर्पिता के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आहिल और बेटी का नाम आयत है। आपको बता दें, सलमान इस वक्त सोहेल खान के बेटे के साथ लॉकडाउन में समय बिता रहे हैं। सोहेल के बेटे निर्वान के साथ एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो डरने की बात कह रहे थे।
वीडियो में सलमान कह रहे हैं- 'हम लोग डर गए हैं और बड़ी बहादुरी से कहते हैं कि हम डर गए हैं। आप ज्यादा बहादुर मत बनो। इसके बाद सलमान निर्वान से पूछते हैं कि उनको क्या लगता है। इस पर निर्वाण कहते हैं कि समझदारी इसी में है कि आप अपने घरों में रहें और एक-दूसरे से दूर रहें, क्योंकि जितना आप दूर रहोगे उतनी जल्दी ये खत्म होगा।'
शजा के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बड़ी बेटी जोया भी निकलीं कोरोना पॉजिटिव