सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' को लेकर चर्चा में है । इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया । अब फिल्म के गाने रिलीज हो रहे हैं । इस बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई। सलमान खान की इस फिल्म में पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान के दो गानों को हटा दिया गया है ।
2 of 6
Rahat Fateh Ali Khan
- फोटो : twitter
इस मामले पर अब राहत फतेह अली खान की ओर से बयान आ गया है । उनके प्रवक्ता सलमान अहमद ने बताया कि उनके और बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि सलमान खान फिल्म 'दबंग 3' के लिए रिकॉर्ड किए गए गाने को हटाकर केवल भारत की भावनाओं का पालन कर रहे हैं।
उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा, 'राहत ने सलमान की हिट फ्रेंचाइजी दबंग सीरिज की तीसरी फिल्म के लिए दो गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने पिछली दोनों दबंग फिल्मों के लिए तेरे मस्त मस्त दो नैन और नैना बड़े दगाबाज गाए थे। हर कोई इन गानों को रखना चाहता था और वे वास्तव में अच्छे थे ।'
4 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अहमद खान ने कहा, 'निश्चित रूप से अंत में सलमान खान को अपने देश के हितों को देखना होगा, इसलिए मुझे नहीं लगता कि एक कलाकार के तौर पर उनके पास कोई विकल्प हैं और उन्होंने ऐसा परिस्थितियों को देखते हुए किया हैं।’
5 of 6
Dabangg 3
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे यह भी कहा, ‘यदि राहत का गाना जारी किया जाता, तो विवाद होता । फिल्म प्रभावित होती और कोई भी ऐसा नहीं चाहता। इसलिए हमने गाना रिलीज नहीं किया। यह खराब बात नहीं है। सलमान खान ने जानबूझकर गाना नहीं रिलीज किया। दिए गए समय में फिल्म इंडस्ट्री और देश की भावनाओं का सलमान खान ने केवल पालन किया।'