फिल्मों के लिहाज से अगला साल बेहद खास रहने वाला है। साल 2020 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी और चर्चित फिल्में रिलीज होंगी। साथ ही कुछ फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। अगले साल अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' लेकर आ रहे हैं तो वहीं सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांडेट भाई' की चर्चा अभी से शुरू हो चुकी हैं। इन दोनों कलाकारों की फिल्म ईद 2020 के मौके पर रिलीज होगी।
2 of 4
सलमान खान-रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म का मुकाबला होने पर अब सलमान खान ने प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के अनुसार ईद पर 'लक्ष्मी बॉम्ब' के साथ रिलीज हो रही 'राधे: योर मोस्ट वांडेट भाई' को लेकर सलमान खान ने कहा है कि, 'उनकी फिल्में गणतंत्र दिवस, क्रिसमस, दिवाली, रमजान और ईद पर रिलीज होती रही हैं, इसलिए ईद पर सिर्फ उनका हक नहीं है। यह फैसला दर्शकों का होता है कि वह कौन सी फिल्म पर पैसा खर्च करना बेहतर समझते हैं। उन्हें जो फिल्म पसंद आती है वह उसको ही देखेंगे, वरना नहीं दिखेंगे।'
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के अनुसार इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म त्योहार पर रिलीज हो रही है या नहीं। वहीं सलमान खान से पहले अक्षय कुमार 'लक्ष्मी बॉम्ब' और 'राधे: योर मोस्ट वांडेट भाई' की टक्कर को लेकर बोल चुके हैं। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुुसार, अक्षय से जब यह सवाल आया कि अगले साल ईद के मौके पर सलमान के सामने होंगे तो अक्षय ने कहा- 'पहले मैं आया हूं, लेकिन कोई भी आ सकता है, इसमें कुछ गलत नहीं है। ईद का दिन है, दो फिल्में साथ आ सकती हैं, क्यों नहीं आ सकतीं साथ में?'
4 of 4
लक्ष्मी बॉम्ब
- फोटो : amar ujala, mumbai
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांडेट भाई' साल 2017 में आई एक कोरियन फिल्म द आउटलॉज का रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' साउथ की फिल्म का रीमेक है। 'लक्ष्मी बॉम्ब' साउथ की सुपरहिट फिल्म कांचना का रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस कर रहे हैं।
पढ़ें: सलमान और अक्षय के लिए अगली ईद पर बड़ा खतरा, कमाई की लड़ाई में विन डीजल भी कूदे