दुबई में सलमान खान ने भांजे आहिल की बर्थ डे पार्टी में जमकर डांस किया। कभी बॉबी देओल, तो कभी जैकलिन के साथ वह ठुमके लगाते दिखे। इस पार्टी में उनकी फिल्म 'रेस-3' की पूरी टीम मौजूद थी। जैसे ही पार्टी के वीडियोज सामने आए, सोशल मीडिया पर छा गए।
भांजे की बर्थ डे पार्टी में बॉबी देओल, जैकलिन संग जमकर झूमे सलमान, देखें वीडियो
देखिए कैसे सलमान खान ने बॉबी देओल के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के सुपरहिट गाने 'डू यू नो' पर डांस किया।
A post shared by @ arhaankhanworld on
वहीं सलमान खान की बहन और बर्थ डे ब्वॉय आहिल की मां अर्पिता खान शर्मा ने जैकलिन फर्नांडीज के साथ फिल्म 'किक' के गाने 'जुम्मे की रात' पर मजेदार डांस परफॉर्मेंस दी।
'भाईजान' के भांजे का जन्मदिन दुबई के Cipriani Yas आईलैंड पर मनाया गया। बर्थ डे ब्वॉय ने देर रात केक काटकर ग्रैंड सेलिब्रेशन का आगाज किया। आहिल के बर्थ डे पर परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा फिल्म 'रेस-3' की स्टार कास्ट को भी न्योता दिया गया। आयुष शर्मा भी अपनी फिल्म 'लवरात्रि' की शूटिंग पूरी कर अहमदाबाद से सीधे दुबई पहुंचे।
आहिल के पहले जन्मदिन पर पूरी खान फैमिली और करीबी दोस्त चार्टर्ड प्लान से मालदीव के लिए रवाना हुए थे। इस बार आहिल का जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट होना था मगर सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' की अबू धाबी में हो रही शूटिंग की वजह से डेस्टिनेशन बर्थ डे पार्टी प्लान की गई।