बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम बैचलर कहे जाते हैं। फिल्मों में सलमान का दबंग अंदाज, गुड लुक्स और स्टाइल तो लोगों को पसंद ही है लेकिन पर्दे के पीछे भी उनके अनोखे अंदाज के सभी दीवाने हैं। 50 की उम्र पार कर लेने के बाद भी लड़कियां उनके पीछे पागल हैं। बॉलीवुड की कई हीरोइने भी सलमान की दीवानी रही हैं। हालांकि किसी के भी साथ सलमान का रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। सलमान से अक्सर ये सवाल भी पूछा जाता है कि वो कब शादी करेंगे लेकिन सलमान हमेशा इस बात का बेहद घूमा कर जवाब देते हैं।
सलमान खान बन चुके होते दादा
कुछ साल पहले बिग बॉस के सेट पर सलमान ने अपने निजी जीवन से जुड़ी एक ऐसी बात बताई थी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए थे। सलमान के इस शो पर अजय देवगन और काजोल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मस्ती मजाक में सलमान ने बताया था कि अगर उन्होंने जिस वक्त सोचा था उस वक्त शादी कर लेते तो अब तक वो दादा बन चुके होते। इस बात को सुनकर सभी हंसने लगे थे।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सलमान ने कहा था कि जब उनकी उम्र कम थी तो उन्हें एक लड़की बहुत पसंद थी। उन्होंने कहा, 'मेरा उस लड़की पर क्रश था लेकिन मैंने रिजेक्ट होने के डर से कुछ कहा ही नहीं। मेरे साथ के तीन दोस्त थे जिनका उसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था और बाद में मुझे पता चला था कि वो तो मुझे ही पसंद करती थी'।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सलमान ने कहा कि, 'कुछ 15 साल बाद मैं उनसे मिला और भगवान का शुक्रिया की मैंने उन्हें कुछ बताया नहीं'। सलमान ने आगे कहा कि, 'जो मेरी क्रश थी जब 15 साल बाद मुझे मिली तो वो दादी बन चुकी थी। उसने मुझसे कहा कि उसके पोता पोती मेरे फैन हैं और मुझे बहुत पसंद करते हैं'। इसके बाद सलमान ने कहा, 'सोचो मेरी उससे शादी हो जाती तो मैं दादा बन चुका होता'।
4 of 5
सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
बता दें कि सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों संग जुड़ चुका है। संगीता बिजलानी संग उनका रिश्ता काफी गहरा था और दोनों के शादी की खबर भी चर्चा में थी लेकिन किसी वजह से ये रिश्ता टूट गया। इसके बाद सलमान का नाम ऐश्वर्या राय संग जुड़ा था और दोनों एक दूसरे काफी करीब थे लेकिन फिर एक बड़े विवाद के साथ उनके रिश्ते का दर्दनाक अंत हुआ था।
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
सलमान का नाम कटरीना संग भी जुड़ा और दोनों के शादी की खबरें भी सामने आनी लगी थी। हालांकि यहां भी काम नहीं बन पाया। सलमान अक्सर लूलिया को लेकर भी चर्चा में रहते हैं लेकिन अब वो शादी करेंगे या नहीं इसका जवाब सिर्फ वही जानते हैं। सलमान फिलहाल अपने रियलिटी शो बिग बॉस 15 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म अंतिम भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।