फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड ने पाकिस्तान से चुराया था ये सुपहिट गाना', जानिए पूरी सच्चाई

Sat, 03 Jun 2017 07:19 PM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 03 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan, Madhuri Dixit, Danjay Dutt Film 'Saajan' Song 'Bahut Pyar Karte Hain' Is Copied
'साजन' फिल्म
'बहुत प्यार करते हैं तुमसे सनम... कसम चाहे ले लो' कसम से, साल 1991 में आई 'साजन' फिल्म के इस गाने को गाते हुए जब माधुरी दीक्षित पियानो बजाती हैं तो मन करता है कि सब छोड़ कर उन्हें सुनने लगें। अनुराधा पौड़ीवाल की आवाज और माधुरी के हुस्न ने इस गाने को और खूबसूरत बना दिया था। ये गाना आते ही हिट हो गया था और सभी को अपना दीवाना बना दिया था लेकिन क्या आप इस गाने की सच्चाई जानते हैं? हम आपको बताते हैं कि इस मशहूर के पीछे कौन सा राज छिपा है।
Salman Khan, Madhuri Dixit, Danjay Dutt Film 'Saajan' Song 'Bahut Pyar Karte Hain' Is Copied
'साजन' फिल्म
सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की ये फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इसकी सक्सेस में सबसे बड़ा हाथ फिल्म के गानों का था। फिर चाहे वो 'देखा है पहली बार' हो या 'मेरा दिल भी कितना पागल है'। फिल्म में नदीम-श्रवन की हिट जोड़ी ने म्यूजिक दिया था वहीं समीर ने गानों के खूबसूरत बोल लिखे थे।
Salman Khan, Madhuri Dixit, Danjay Dutt Film 'Saajan' Song 'Bahut Pyar Karte Hain' Is Copied
'साजन' फिल्म
'बहुत प्यार करते हैं तुमसे सनम' भी इसी हिट फिल्म का हिट गाना है। इसके लिए अनुराधा पौड़वाल, नदीम-श्रवन और समीर को खूब तारीफें मिलीं थीं। सभी को फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेशन्स भी मिले थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी तारीफें बटोरने वाला ये गाना चोरी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan, Madhuri Dixit, Danjay Dutt Film 'Saajan' Song 'Bahut Pyar Karte Hain' Is Copied
गजल गायक मेहदी हसन
जी हां! 90बे के दशक का आपका पसंदीदा गाना और कहीं से नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से चुराया गया है। असली गाने के बोल हैं, 'बहुत खूबसूरत है मेरा सनम, खुदा ऐसे मुखड़े बनाता है कम'। इस गाने को पाकिस्तान के फेमस गजल गायक मेहदी हसन ने गाया था।
विज्ञापन
Salman Khan, Madhuri Dixit, Danjay Dutt Film 'Saajan' Song 'Bahut Pyar Karte Hain' Is Copied
'साजन' फिल्म
इस गाने के बोल में कई उर्दू शब्द इस्तेमाल किए गए थे। जब 'साजन' के मेकर्स ने ये गाना कॉपी किया तो उन्होंने इसके बोल में कई फेरबदल किए। गाने को हिंदी में तब्दील किया गया लेकिन इसके म्यूजिक के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। आप दोनों गाना सुनिए, म्यूजिक एक जैसा ही लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed