सलमान खान कब शादी करेंगे ? सलमान
किससे शादी करेंगे ? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब हर कोई जानना चाहता है। सलमान के फैंस को तो उनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है...लेकिन अब खुलासा हो गया है कि सलमान कब शादी करेंगे। उनकी शादी को लेकर एक छोटे से बच्चे ने भविष्यवाणी की है।
जिस बच्चे ने सलमान की शादी को लेकर भविष्यवाणी की है उसका नाम जयेश कुमार है जो रियलिटी टीवी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' का हिस्सा है। जयेश की कही बात किस कदर सच साबित होती है इसका अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि उसे छोटा भगवान तक कहा जाता है।
हाल ही में सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के लिए इस रियलिटी शो में पहुंचे थे। इस शो में जयेश कुमार ने ना सिर्फ सलमान के गानों पर परफॉर्म किया बल्कि इसका भी खुलासा किया कि सलमान की शादी कब होगी।
4 of 5
जयेश कुमार के साथ सलमान खान
जयेश के कारनामे सुनकर सलमान उसके मुरीद हो गए। जब जयेश सलमान का आशीर्वाद लेने उनके पास गए तो उल्टा सलमान ही उनसे आशीर्वाद लेने लगे।
इस रियलिटी शो को सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया जज करते हैं। हिमेश भी जयेश के काफी कायल हैं और उन्होंने भी बताया कि कैसे जयेश ने उनके बीमार पिता को लेकर भी एक भविष्यवाणी की थी।