पूरे बॉलीवुड को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले कोरियोग्राफर को 'दंबग' सलमान ने ऐसा ज्ञान पढ़ाया कि वो उनके कायल हो गए। हमेशा लोगों की मदद करने के लिए पहचाने जाने वाले सलमान खान आजकल अपने कोरियोग्राफर दोस्त गणेश आचार्य की भी मदद कर रहे हैं।
ये तो हर कोई जानता है कि अपने दोस्तों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सलमान कुछ भी कर सकते हैं। हाल ही में 'दबंग' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में सलमान को कोरियोग्राफ करने वाले गणेश एक रियलिटी शो को जज करते हुए दिखाई दिए।
खबरों की मानें तो गणेश एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ मोरिशियस पहुंचे हुए थे। जहां वाटर बेबी नाम से पहचाने जाने वाले सलमान खान ने उन्हें स्विमिंग करने के लिए ऑफर किया लेकिन गणेश ने उन्हें मना कर दिया। बता दें, गणेश को वाटर फोबिया है।
हालांकि सलमान के कहने पर उनके दोस्त गणेश पानी में उतरने के लिए राजी हो गए। जिसके बाद उन्होंने बिना देर लगाए पानी में डुबकी लगा दी। लेकिन थोड़ी देर बाद गणेश को जब असहज महसूस हुआ तो सलमान खान उन्हें बचाने के लिए तुरंत पहुंच गए।
सलमान अपने कोरियोग्राफर दोस्त गणेश को किसी तरह पूल के किनारे लेकर आए। लेकिन उस दिन के बाद सलमान खान ने गणेश को तैराकी सिखाने की जिम्मेदारी ले ली। वाकई सलमान की इसी दोस्ती की वजह से पूरा बॉलीवुड उनका कायल है।