बॉलीवुड का 'टाइगर' सलमान खान ने डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। मैनें प्यार किया सलमान की पहली थी जिसे सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट की थी। दरअसल, बात यह है कि अब सूरज के बेटे सलमान को लेकर फिल्म करना चाहते हैं लेकिन ....
फैमिली फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश भी अब डायरेक्टर बनने जा रहे हैं। उन्होंने सलमान को लेकर फिल्म बनाने का पोजेक्ट तैयार किया है। लेकिन सलमान पहले से ही अपनी अपकमिंग फिल्मों में बिजी होने के चलते टाइम नहीं दे पा रहे हैं। सलमान की कई सारी फिल्में लाइन में हैं जिसमें रेस-3, किक-2, भारत और दबंद-3 शामिल है।
3 of 5
salman khan car collection
खबर है कि अवनीश पिछले साल ही इस फिल्म को बनाना चाहते थे लेकिन सलमान के बिजी होने की वजह से प्रोजेक्ट टालना पड़ा। अब अवनीश को बस सलमान के डेट देने का ही इंतजार है। अवनीश चाहते हैं कि सलमान जल्द से जल्द अपनी अपकमिंग फिल्मों से फ्री हो जाएं।
4 of 5
Salman Khan and Jacqueline
वहीं, हाल ही में सलमान ने बैंकॉक में फिल्म रेस-3 की शूटिंग का शिड्यूल पूरा किया है। बैंकॉक में तकरीबन 20 दिन शूटिंग चली। सलमान को बैंकॉक से लौटते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था।
5 of 5
Salman khan and Sonakshi Sinha
सलमान खान की फिल्म रेस 3 को कोरियोग्राफर रेमो डिसुजा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं। फिल्म में लंबे अरसे के बाद बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।