खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले अभिनेता कमाल आर खान किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पिछले कई महीनों से उनका और सलमान खान का विवाद जगजाहिर है। अब सलमान ने केआरके के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले सलमान खान ने केआरके के खिलाफ केस तब दर्ज करवाया जब उनकी फिल्म राधे आई थी।
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब से कोर्ट का आदेश आया है, मैंने सलमान खान के बारे में कोई वीडियो नहीं बनाया है, न ही उनकी किसी फिल्म, गाने या ट्रेलर का रिव्यू किया है और न ही उनके बारे में कोई ट्वीट किया है। लेकिन उन्होंने मेरे खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई 29 नवंबर को है। मैं हैरान हूं कि सलमान खान मुझे इतना प्यार करते हैं और मुझे हमेशा याद करते हैं।
3 of 5
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, केआरके ने सलमान खान को काफी खरी खोटी सुनाई थी और उनकी फिल्म 'राधे' का निगेटिव रिव्यू भी किया था। सिर्फ यही नहीं केआरके ने सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था।
4 of 5
सलमान खान, केआरके
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया था। सिटी सिविल कोर्ट के जज सीवी मराठे ने कहा था, 'प्रतिष्ठा और सम्मान अच्छे व्यक्ति के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता के समान है।' इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके को सलमान खान के खिलाफ कोई वक्तव्य, वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया था। केआरके इसी याचिका के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट गए थे।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, केआरके, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक दिन पहले ही केआरके ने सलमान खान का नाम लिए बिना ट्वीट किया था, 'मेरी समझ में नहीं आता कि कुछ लोगों को, एक ऐसे आदमी से सहानुभूति कैसे हो सकती है जो लड़कियों को पीटता हो, मजदूरों को कुचलता हो, जानवरों को मारता हो और आउटसाइडर्स जैसे सुशांत सिंह को धमकाता हो'।