सलमान खान अब सिर्फ बॉलीवुड के 'भाई' नहीं रहे। जी हां, 'रेस 3' के सेट पर सलमान को एक नया निकनेम दिया गया है।दरअसल, फिल्म 'एक था टाइगर' की रिलीज और सुपरहिट होने के बाद सलमान खान को 'टाइगर' नाम दिया गया था। 2012 के बाद इसका सीक्वल 2017 में आया जिसका नाम था 'टाइगर जिंदा है'। इसके बाद सलमान के टाइगर नाम की लोकप्रियता और बढ़ गई।
'टाइगर जिंदा है' ने सलमान की पॉपुलैरिटी में और इजाफा किया। इसने करीब 339 करोड़ रुपये की कमाई कर कई ऐतिहासिक रिकार्ड बनाए। फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन्स में सलमान ने जान डाल दी थी।इस फिल्म के बाद ही सलमान 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हो गए। जब सेट पर सलमान पहुंचे तो पूरी स्टारकास्ट ने उन्हें 'टाइगर' के नाम से ही बुलाना पसंद किया।
फिल्म में डेजी शाह,जैकलीन, बॉबी देओल,साकिब सलीम जैसे स्टार्स हैं। 'टाइगर जिंदा है' में सलमान के काम को बेहद पसंद किया गया। ऐसे में जब सलमान 'रेस 3' के सेट पर आए तो सबने उन्हें टाइगर ही निकनेम दे दिया। इसलिए अब सलमान, 'भाई' के साथ-साथ 'टाइगर' भी हैं।
'रेस 3' में सलमान ग्रे शेड भूमिका में होंगे। अब तक नेगेटिव किरदार से दूर रहे सलमान का इस फिल्म में एक अलग अंदाज सामने आएगा। इसके लिए उन्होंने अपना वजन भी कम कर लिया है।मसल्स और टोंड बॉडी वाले सलमान फिल्म के लिए लीन लुक अपना रहे हैं।
दिलचस्प बात ये है कि फिल्म पिछली फिल्म 'रेस 2' का सीक्वल नहीं होगी।इसकी कहानी पिछली दो फिल्मों से जुदा होगी।पहले सलमान खान का रोल ऋतिक रोशन को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।