टीवी रियलिटी शो बिग बॉस भले ही कितना विवादित शो हो लेकिन घर के नियमों को तोड़ने वाले को बिग बॉस कतई माफ नहीं करता है। यही वजह है कि बिग बॉस 12 में शिवाशीष को बिग बॉस की बात ना मानने का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा और सलमान ने उन्हें बिना किसी स्पष्टीकरण के शो से निकाल फेंका, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने किसी कंटेस्टेंट को इस तरह घर से निकाल दिया हो...तो आइए बताते हैं उन 5 कंटेस्टेंट के बारे में जिन्हे नियम तोड़ने के चलते सलमान का शिकार होना पड़ा..
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बिग बॉस 11 सीजन के कंटेंस्टेंट जुबैर खान के बारे में। शो में जुबैर खान एक कॉमनर कंटेस्टेंट थे और पहले ही दिन उन्होंने शो में बड़ा हंगामा खड़ा किया था। इसके बाद पूरे हफ्ते उन्होंने शो में आईं लड़कियों को भी अपशब्द कहे और उनके लिए गालियों का इस्तेमाल भी किया था। यहां तक कि उन्होंने शो में आईं अर्शी खान के लिए दो कौड़ी की औरत शब्द का इस्तेमाल किया था। जब ये नजारा सलमान खान को दिखाया गया तो उन्होंने बिना किसी बातचीत के जुबैर को शो से बाहर कर दिया।
शो के सीजन 11 में जुबैर खान ही नहीं बल्कि प्रियांक शर्मा को भी सलमान खान का शिकार होना पड़ा था। बता दें कि प्रियांक ने शो के पहले ही हफ्ते में कंटेस्टेंट आकाश ददलानी से हाथापाई कर डाली थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि सलमान खान ने प्रियांक को भी शो से भगा डाला। हालांकि बाद में प्रियांक को वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में दोबारा एंट्री मिल गई थी।
4 of 6
सलमान खान- प्रियंका जग्गा
बता दें कि बिग बॉस एक नेशनल शो है और उसे पारिवारिक लोग भी देखते हैं। इन्हीं दो बातों को ध्यान में रखते हुए किसी भी कंटेस्टेंट को हद पार करने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। ऐसे में बात करेंगे एक और कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा की। बता दें कि प्रियंका शो के 10वें सीजन में आईं थी, लेकिन घर से बाहर निकाले जाने के बाद प्रियंका के भाई ने खुलासा किया था उन्हें मिसकैरेज हुआ था। इसका मतलब प्रियंका बिग बॉस के घर में प्रेग्नेंट हो गई थी। उन्हें भी शो में बात ना मानने के चलते बाहर किया गया था।
बिग बॉस सीजन 10 में ही स्वामी ओम ने बतौर कॉमनर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्वामी ओमजी महाराज पर पहले से चल रहे चोरी और आर्म्स एक्ट के केस में उन्हें गिरफ्तार करने बिग बॉस के घर तक पहुंच गई थी। हालांकि ओम स्वामी ने घर से बाहर निकलने से इनकार किर दिया। बता दें कि स्वामी ओम को भी सलमान खान ने पेशाब वाली हरकत पर घर से निकाल फेंका था।