फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16वें दिन भी 'टाइगर जिंदा है' का जलवा कायम, कमाई 500 करोड़ के करीब

Sun, 07 Jan 2018 11:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Salman khan film Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 16
tiger zinda hai

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर हिट ‘टाइगर जिंदा है’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सलमान की ये फिल्म 22 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को 16 दिन हो चुके हैं।



पढ़ें: B'day Special: बचपन से शाकाहारी हैं इरफान खान, धर्म बदलने को हो गए थे तैयार

Salman khan film Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 16
Tiger Zinda Hai

फिल्म 'टाइगर जिंदा है' 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि 16वें दिन फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने 300 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। इसी के साथ सलमान खान ने अपनी ही पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सलमान की फिल्में 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' ने बॉक्स ऑफिस पर 300.45 और 320.34 करोड़ की कमाई की है। रविवार को फिल्म के और अच्छे कमाई की उम्मीद है। 
 



 

Salman khan film Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 16
सलमान खान, टाइगर जिंदा है - फोटो : Twitter

फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी धमाल मचा रही है। वर्ल्डवाइड 15 दिनों में ही ये फिल्म 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है।  फिल्म ने वर्ल्डवाइड 15 दिनों में 487 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। भारत में जहां इसकी ग्रॉस कमाई 374 करोड़ रुपये हो गई है, वहीं विदेशों में यह आंकड़ा 113 करोड़ रुपए से अधिक है। इस फिल्म की अच्छी कमाई करने का एक बड़ा कारण यह भी है कि ‘टाइगर जिंदा है’ के आस-पास उसे चुनौती देने के लिए कोई और फिल्म नहीं है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan film Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 16
tiger zinda hai

सलमान खान ने कमाई के मामले में आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्म को जोर का झटका दे दिया है। आमिर खान की फिल्म ‘धूम-3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 284 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं शाहरुख की फिल्म 'जब तक है जान' को भी सलमान खान ने पीछे छोड़ दिया है। 'जब तक है जान' ने  220 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। बता दें कि तीनों ही फिल्में यशराज बैनर की हैं। 
 



 

विज्ञापन
Salman khan film Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 16
tiger zinda hai

बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रुपए था। वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed