बॉलीवुड के
'दबंग खान' यानी सलमान खान ने अपनी फिल्मी
करियर की एक ओर बड़ी सफतला हासिल की है। उन्हें यह सफलता 'टाइगर जिंदा है' के लिए नहीं बल्कि अपनी दूसरी खास फिल्म के लिए मिली है। जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें...
दरअसल इन दिनों एंटरटेनमेंट जगत में तेहरान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल काफी चर्चा में है। मगर खास बात यह है कि इस फेस्टिवल में सलमान की फिल्म 'सुल्तान' को पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार फिल्म 'सुल्तान' के निर्देशक अली अब्बास जफर को भावात्मक कहानी के लिए दिया गया है।
इतना ही नहीं फिल्म के साथ-साथ सलमान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अनुष्का शर्मा को बेस्ट अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया है। यह पुरस्कार दोनों कलाकारों को भावात्मक किरदार निभाने के लिए दिया गया है।
आपको बता दें कि सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर 'सुल्तान' 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र के पहलवान की है। सलमान खान की इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।