{"_id":"5ca09dfbbdec221414548c33","slug":"salman-khan-dance-like-kid-at-his-nephew-ahil-sharma-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"53 साल के सलमान खान का ये 'बचपन वाला' डांस पहले कभी नहीं देखा होगा, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
53 साल के सलमान खान का ये 'बचपन वाला' डांस पहले कभी नहीं देखा होगा, वायरल हुआ वीडियो
Sun, 31 Mar 2019 04:31 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
salman khan
सलमान खान (Saman Khan) वैसे तो अपने पूरे परिवार पर जान छिड़कते हैं लेकिन एक सदस्य ऐसा है जो खुद 'सुलतान' की जान है । ये नन्हा सदस्य और कोई नहीं सलमान की बहन अर्पिता का बेटा आहिल है । हाल ही में अर्पिता खान ने अपने बेटे का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया । आहिल की बर्थडे पार्टी सलमान के पनवेल स्थित फार्म हाउस में रखी गई थी ।
Trending Videos
salman khan
इस पार्टी के कुछ वीडियो सामने आए हैं । सलमान खान ने अपने भांजे के बर्थडे को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । अब सोशल मीडिया पर पार्टी का इनसाइड वीडियो सामने आया है । इस वीडियो में सलमान खान बच्चों की तरह डांस करते दिख रहे हैं ।
salman khan
सलमान शॉर्ट्स पहने हुए हैं और हैट लगाई हुई है । पार्टी में मौजूद कार्टून कैरेक्टर के साथ सलमान डांस कर रहे हैं । सलमान को इस तरह डांस करते आपने पहले कभी नहीं देखा होगा । इस मौके पर सलमान के अलावा सुहैल और अरबाज खान मौजूद थे ।
View this post on Instagram
A post shared by SALMAN KHAN (@salmankhanfansclubb) on
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
बर्थडे केक एवेंजर्स थीम से सजाया गया जिसमें स्पाइडरमैन, सुपरमैन जैसे कई सुपरहीरो नजर आ रहे हैं। अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आहिल अपना बर्थडे केक काटने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Salman Khan, Ahil
- फोटो : instagram
सलमान को जब भी मौका मिलता है वो भांजे आहिल के साथ समय बताते नजर आते हैं । पिछले दिनों नाना सलीम खान के साथ आहिल का एक वीडियो सामने आया था । इसमें सलीम खान घोड़ा बने थे और आहिल उनके ऊपर बैठे थे । वहीं सलमान, आहिल को पकड़कर घोड़े की सवारी करवा रहे थे ।