सलमान खान टाइगर जिंदा है कि सफलता के बाद इन दिनों रेस 3 की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसके बाद खबर है कि सलमान अपने दबंग 3 में अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाले हैं। खबर है कि यह फिल्म इसी साल 7 दिसम्बर को रिलीज हो सकती है।
डीएनए पर छपी खबर के मुताबिक, सलमान और फिल्म ‘रेस 3’ की टीम 4 अप्रैल तक मुंबई लौटेगी जिसके बाद प्रभुदेवा ‘दबंग 3’ की स्क्रिप्ट को लेकर सलमान के साथ मीटिंग करेंगे और उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट से रूबरू कराएंगे।
फिल्म से जुड़े हुए एक सूत्र ने बताया है कि, ‘फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर जैसे ही सलमान खान हामी भर देंगे तो हम तुरंत शूटिंग शुरु कर देंगे। हो सकता है कि वह एक महीने के अंदर ही फिल्म की शूटिंग शुरु कर दें।’
हाल ही में जब अरबाज खान से ‘दबंग 3’ की रिलीज डेट को लेकर कहा कि, ‘जब मैं श्योर हो जाऊंगा कि कबसे चीजें शुरू होगी, मैं तभी कुछ कहूंगा। अभी मैं फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। अप्रैल के आखिर तक मेरे पास हर सवाल का जवाब होगा।’
बता दें कि रेस 3 की शूटिंग पहले ही अबू धाबी में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को साल की मोस्ट-अवेटेड फिल्म माना जा रहा है। 'रेस 3' को सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी की टिप्स फिल्म्स प्रड्यूस कर रहे हैं जबकि इसका डायरेक्शन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।