इन दिनों बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ साथ भोजपुरी सिनेमा ने भी यूट्यूब पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने एक नया धमाल कर दिया है। खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें आम्रपाली दुबे का स्पेशल डांस है जिसने फिलहाल सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इस फिल्म के ट्रेलर को मुंबई में लॉन्च किया गया है। खास बात यह कि खेसारीलाल यादव की बेटी कृति इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।
यूट्यूब पर इस हीरोइन ने मचाया धमाल, आइटम सॉन्ग पर जोरदार डांस से हुईं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Mar 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन