सलमान खान भले ही पर्दे पर एक 'दबंग' की इमेज रखते हों लेकिन निजी जिंदगी में वो एक फैमिली मैन हैं। लॉकडाउन के दौरान सलमान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में थे जिसकी वजह से वो वहीं फंसे रह गए। पिछले दिनों उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो तीन हफ्ते से अपने पिता से नहीं मिले हैं।
2 of 5
Salman Khan and Salim Khan
- फोटो : Instagram
सलमान अपने पिता के काफी करीब हैं। ऐसे वक्त में वो अपने पिता को मिस कर रहे हैं। सलमान के साथ उनकी मां, बहनें, भतीजे और दूसरे अन्य लोग भी फार्महाउस में ही हैं। सभी अर्पिता के बेटे आहिल का जन्मदिन मनाने यहां पहुंचे थे। केवल सलमान ही नहीं सोहेल खान के बेटे निर्वान खान भी अपने पिता से तीन हफ्ते से नहीं मिले हैं।
3 of 5
सलीम खान और सलमान
- फोटो : social media
मुंबई मिरर से बात करते हुए सलीम खान ने कहा कि 'जब तक लॉकडाउन रहता है सलमान खान हमारे पास नहीं आ सकते। जब चीजें संतुलित हो जाएंगी वो आ जाएंगे।' सलीम खान ने बताया कि वीडियो कॉल के जरिए वो सलमान से बात करते हैं। सभी सुरक्षित हैं।
4 of 5
Salman Khan and Nirvaan
- फोटो : twitter
इससे पहले सलमान ने निर्वान के साथ एक वीडियो शेयर किया था। सलमान ने वीडियो मैसेज में बताया कि 'जो डर गया समझो मर गया। ये डायलॉग यहां पर अप्लाई नहीं होता। हम लोग डर गए और बड़ी बहादुरी से कह रहे हैं कि हम लोग डर गए हैं। आप लोग बहुत बहादुर मत बनो। मोरल ऑफ द स्टोरी है कि हम लोग डर गए हैं। जो डर गया, समझो वह बच गया और उसने बहुत सारे लोगों को बचाया भी।'
5 of 5
salman khan
- फोटो : Social Media
कोरोना महामारी से इस लड़ाई में सलमान खान ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों को सहायता राशि देने का एलान किया था। यही नहीं उन्होंने अपने स्टाफ के लिए भी जरूरत का हर सामान मुहैया कराया है।
सोनाक्षी पर मुकेश खन्ना के कमेंट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया तीखा जवाब, बोले- 'किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'