9 जुलाई को संगीता बिजलानी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। सलमान खान से शादी की खबरों से लेकर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी और फिर तलाक तक। संगीता बिजलानी अपने करियर के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में आज के खास दिन आपको बताते हैं संगीता बिजलानी की लाइफ के बारे में...
2 of 6
Sangeeta Bijlani
- फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहती थीं। 16 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू करने वालीं संगीता जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम बन गईं। उस वक्त संगीता को 'बिजली' नाम से पुकारा जाने लगा।
बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचेलर कहे जाने वाले सलमान खान आज सिंगल न होते, अगर संगीता से उनकी शादी हो गई होती। दरअसल संगीता बिजलानी और सलमान खान दोनों साल 1986 में एक दूसरे के करीब आए और करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। चर्चा तो यहां तक थी कि सलमान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक 27 मई 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी। लेकिन बात नहीं बनी और किसी वजह से शादी टूट गई। वहीं करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में सलमान खान ने इस बात को कबूल भी किया था कि संगीता बिजलानी के साथ शादी के कार्ड छप चुके थे। हालांकि सलमान ने तारीख का जिक्र नहीं किया था।
बताया जाता है कि संगीता को डेट करने के साथ ही सलमान एक्ट्रेस सोमी अली के साथ भी काफी करीब आ गए थे। ऐसे में संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया। सलमान से रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली।