बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के दुनियाभर में लाखों- करोड़ों फैंस हैं। जहां भी सलमान जाते हैं, लोगों की भीड़ उन्हें घेर लेती है। तब सलमान की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है उनके बॉडीगार्ड शेरा के पास। सलमान की तरह ही उनके बॉडीगार्ड शेरा भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। लॉकडाउन की वजह से सलमान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर हैं। इस बीच शेरा ने सलमान खान के लिए एक खास सोशल मीडिया पोस्ट किया है।
ईद पर शेरा ने साझा की सलमान खान के साथ तस्वीर, लिखा- 'मेरी ईद मालिक के बिना...'
शेरा पिछले 25 सालों से सलमान खान की सुरक्षा में तैनात हैं। दोनों के बीच बहुत गहरा रिश्ता है। ईद के मौके पर शेरा ने सलमान के साथ अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग साफ झलक रही है।
इस खूबसूरत तस्वीर को साझा करते हुए शेरा ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी ईद मालिक के बिना कभी पूरी नहीं होती। सभी को ईद मुबारक, परिवार के साथ मस्ती करो।' शेरा और सलमान की इस तस्वीर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं।
A post shared by Being Sheraa (@beingshera) on
पिछले कई सालों से ईद के मौके पर सलमान की फिल्म रिलीज होती थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस बार ऐसा नहीं हो पाया। वहीं इस खास दिन पर लोगों की भीड़ भी सलमान खान के घर के बाहर इकट्ठा हो जाती थी और शाम के समय सलमान अपने परिवार और गार्ड्स के साथ अपने घर की बालकनी पर आकर लोगों का अभिवादन करते थे। लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से ऐसा भी नहीं हुआ।
बता दें कि सलमान के साथ उनके फॉर्महाउस पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर भी हैं। कुछ दिनों पहले सलमान ने अपना नया गाना तेरे बिना यूट्यूब पर रिलीज किया था। इस गाने की शूटिंग सलमान ने अपने फॉर्महाउस पर ही की थी। सलमान की आने वाली फिल्म राधे द मोस्ट वॉन्टेड भाई है। गौरतलब है कि सलमान खान ने ईद के खास मौके पर अपने फैंस के लिए एक गाना भी रिलीज किया है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
35 साल बाद एक बार फिर से वापसी कर रहा है ABBA, इस साल रिलीज होगा नया गाना