शुक्रवार को जोधपुर के सत्र न्यायालय में हुई डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि जोधपुर की अदालत ने दो काले हिरणों का शिकार करने के 20 साल पुराने मामले में सलमान को 5 साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने सलमान खान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। फैसला आते ही बॉलीवुड में गम का माहौल है। इस बीच सलमान के घर कई बॉलीवुड के सितारे पहुंचे।
फिल्म 'दबंग' में सलमान की हीरोइन रह चुकी सोनाक्षी सिन्हा सलमान के घर सबसे पहले पहुंची। सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम के साथ सलमान के घर पहंची थीं। तस्वीर में आप देख सकते हैं सोनाक्षी बेहद उदास दिख रही हैं।
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुश शर्मा भी सलमान के घर पहुंचे। हालांकि अर्पिता कल से लेकर आज तक अर्पिता जोधपुर में ही हैं। वह कल कोर्ट रूम में भी सलमान के साथ ही थीं।
सोनाक्षी के अलावा मलाइका अरोड़ा खान भी अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ सलमान के घर पहुंची थीं।
फिल्म इंडस्ट्री में इस खबर को सुनते ही सभी काफी हैरान और निराश हैं। सलमान की हीरोइन रह चुकी स्नेहा उल्लाल भी सलमान के खिलाफ फैसला आते ही उनके घर पहुंची।