मैंने प्यार किया से लेकर प्रेम रतन धन पायो तक प्रेम से पगी फिल्में बनाने वाले निर्देशक सूरज बड़जात्या अब ऐक्शन एंटरटेनर बनाएंगे। सूत्र खबर लाए हैं कि सूरज अपनी अगली फिल्म भी चहेते स्टार सलमान खान के साथ बनाना चाहते हैं।
संस्कारी सूरज बड़जात्या बनाएंगे अब ऐक्शन एंटरटेनर
सलमान ने शर्त रखी थी वह तभी सूरज की फिल्म करेंगे जब फिल्म में ऐक्शन होगा और वह खालिस प्रेम का ड्रामा नहीं होगी। बीती दीवाली पर रिलीज हुई इस निर्देशक-ऐक्टर जोड़ी की प्रेम रतन धन पायो सलमान के करियर के बेहतरीन दौर के बावजूद 200 करोड़ का बिजनेस तक नहीं कर सकी थी।
सलमान ने रखी शर्त, ऐसा करोगे तभी तुम्हारी फिल्म करूंगा
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : gettyimages
ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म उत्सुकता में देखी और अधिकतर ने नापसंद किया। फिल्म छह महीने से अधिक की शूटिंग के साथ महंगी बनी थी और जैसे-तैसे अपनी लागत निकाल सकी।
सलमान ने रखी शर्त, ऐसा करोगे तभी तुम्हारी फिल्म करूंगा
सूत्रों के अनुसार इस फिल्म के बाद सूरज ने जब अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि अब पारंपरिक पारिवारिक प्रेम के ड्रामे पुराने पड़ चुके हैं।
सलमान ने रखी शर्त, ऐसा करोगे तभी तुम्हारी फिल्म करूंगा
सूरज को कुछ नया और अलग सोचना होगा। सलमान ने सूरज से कहा कि वह अगर ऐक्शन, कम बजट की और कम समय में शूट होने वाली फिल्म बनाएंगे तभी वह काम करेंगे।