सलमान खान की फिल्म 'भारत' का तीसरा पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। पोस्टर में सलमान के साथ कटरीना कैफ नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। पोस्टर में कटरीना का मैडम लुक साफ नजर आ रहा है। वहीं सलमान सिर पर लाइट लगाए घायल नजर आ रहे हैं।
सलमान के साथ कटरीना की फोटो देख खुश हुए फैंस, 'भारत' के तीसरे पोस्टर में दिखी गजब की केमेस्ट्री
तस्वीर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा भी है कि 'और फिर हमारी जिंदगी में आईं मैडम सर'। पोस्टर काफी दिलचस्प है। पोस्टर में कटरीना और सलमान के अलावा साल 1970 लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस इस पोस्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान के साथ कटरीना की फोटो देख यूजर्स उन्हें भाभी तक कह रहे हैं।
Bhai with bhabi #KatrinaKaif #BharatKaJunoon pic.twitter.com/Pdkg4nhrhv