{"_id":"5c99b9debdec22142d5e49bd","slug":"salman-khan-and-venkatesh-daggubati-dancing-video-breaking-the-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी में दुल्हन के पिता के साथ जमकर नाचे सलमान खान, वायरल हो रहा डांस वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी में दुल्हन के पिता के साथ जमकर नाचे सलमान खान, वायरल हो रहा डांस वीडियो
Tue, 26 Mar 2019 11:20 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
वेंकटेश, सलमान खान
साउथ फिल्मों के सुपर स्टार दग्गुबत्ती वेंकटेश की बेटी आश्रिथा हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं। ये शादी राजस्थान के जयपुर में सम्पन्न हुई। आश्रिथा ने बॉयफ्रेंड विनायक रेड्डी संग साथ फेरे लिए। इस शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे थे। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं।
salman khan
- फोटो : instagram
अब इसी शादी का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान वेंकटेश के साथ मिलकर अपने ही एक हिट सॉन्ग पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में सलमान और वेंकटेश फिल्म 'किक' के गाने 'जुम्मे की रात है' पर डांस करते दिख रहे हैं।
Omg #Venky nd #SalmanKhan dance 😻😻😻😻😻#AashrithaWedding pic.twitter.com/QcQw4jjBfL
— Shirisha💟 (@shirishasahu) March 24, 2019
salman khan
- फोटो : instagram
बता दें कि सलमान खान और वेंकटेश दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में शादी के बंधंन में बंधीं वेंकटेश की बेटी अश्रिता एक फूड ब्लॉगर हैं। अश्रिता के पति विनायक रेड्डी हैदराबाद रेस क्लब के चेयरमैन आर सुरेंद्र रेड्डी के पोते हैं। इस शाही शादी में दोनों परिवारों के केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही पहुंचे थे और प्री वेडिंग में राणा दुग्गुबाती, राम चरण, नागा चैतन्य जैसे कई सितारे शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान
हाल ही में सलमान अपने फेमस इवेंट दा-बंग टूर के लिए दुबई पहुंचे थे, जो लास्ट मिनट में खराब मौसम की वजह से कैंसल कर दिया गया। इस ट्रिप पर उनके साथ जैकलिन फर्नांडिस, कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा जैसे और भी कई स्टार पहुंचे थे। इस टूर को सलमान के भाई अरबाज प्रोड्यूस करते हैं।
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
सलमान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल 'भारत' के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, तब्बू, दिशा पाटनी हैं। 'भारत' इस साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान खान की संजय लीला भंसाली के साथ भी काम करने को लेकर भी खबर आ रही है। भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में सलमान के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।