फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले महीने पंजाब जाएंगे सलमान खान,पहली बार करने जा रहे हैं यह काम...

Thu, 03 May 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan And Priyanka Chopra Film Bharat Shooting To Begin Next Month In Punjab
Salman Khan

सलमान खान अगले महीने पंजाब जाएंगे। यहां वह पूरे 15 दिन तक रुकेंगे। यहां वह किसी शहर नहीं, बल्कि गांव में अपना ज्यादा वक्त बिताएंगे। किला रायपुर, गुज्जरवाला, बिलगा या घुंघराना में से किसी एक गांव में वह जाने वाले हैं। सलमान खान यहां वह काम करते दिखेंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया।

Salman Khan And Priyanka Chopra Film Bharat Shooting To Begin Next Month In Punjab
salman khan

'डीएनए' की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग के लिए पंजाब जाएंगे। यहां वह भारत-पाकिस्तान के विभाजन के सीन और सीक्वेंस शूट करेंगे। भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर के करीब फिल्म की शूटिंग होने वाली है। वैसे तो सलमान ने दो फिल्मों- 'जय हो' और 'हीरोज' में फौजी का किरदार निभाया है, मगर आज तक उन पर, किसी भी फिल्म में, देश के विभाजन का सीन नहीं फिल्माया गया। 

Salman Khan And Priyanka Chopra Film Bharat Shooting To Begin Next Month In Punjab
सलमान खान

फिल्म 'भारत' एक ऐसे शख्स की कहानी है जो विभाजन की वजह से अपने परिवार से बिछड़ जाता है। फिर किस तरह वह उनसे मिलता है, यही इस पूरी फिल्म में दिखाया जाएगा। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बताया कि फिल्म में सलमान और प्रियंका दोनों का रोल दमदार है और कहानी के लिए महत्वपूर्ण है। सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan And Priyanka Chopra Film Bharat Shooting To Begin Next Month In Punjab
सलमान खान

फिल्म 'भारत' के जरिए पूरे 10 साल के गैप के बाद प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इससे पहले वे दोनों फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में नजर आए थे। फिल्म 'भारत' कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है। 

विज्ञापन
Salman Khan And Priyanka Chopra Film Bharat Shooting To Begin Next Month In Punjab
सलमान खान

फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने खुलासा किया है कि 'भारत' में सलमान 5 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। बता दें, भारत सलमान खान की सबसे मंहगी फिल्मों से एक है। फिल्म का बजट 180 करोड़ तक रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed