अरसे से सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म के एलान का इंतजार कर रहे उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सलमान और कटरीना फिर से एक साथ बड़े परदे पर उतरने की तैयारी शुरू कर चुके हैं। अमर उजाला को अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि ये जोड़ी अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 के लिए हां कर चुकी है और इस बार टाइगर सीरीज (Tiger 3) की इस फिल्म के निर्देशक होंगे यशराज फिल्म्स के पोस्टर ब्वॉय निर्देशक मनीष शर्मा।
2 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : social media
सूत्र बताते हैं, कि सलमान खान ने टाइगर 3 की कहानी सुनने के बाद इसके लिए हां कर दी है। वह फिल्म में कटरीना के साथ काम करेंगे और इस बार ये फिल्म पहले से भी विशाल स्तर की एक्शन फिल्म होने जा रही है। फिल्म के बारे में पता चला है कि इसकी शूटिंग अगले साल के शुरुआती महीनों में शुरू हो जाएगी और इसके लिए रिसर्च का काम अभी से शुरू हो चुका है।
3 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : social media
सलमान खान और कटरीना की कामयाब जोड़ी ने पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और अब टाइगर 3 में इनके एक साथ आने की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तलहका मचा दिया है। यश राज फिल्म्स के टीम लीडर आदित्य चोपड़ा ने फिल्म टाइगर 3 के लिए कंपनी के सबसे पसंदीदा निर्देशक मनीष शर्मा पर भरोसा जताया है। आदित्य को लगता है कि वह इस फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने में पूरी तरह समर्थ हैं।
4 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
सलमान खान ने भी मनीष के नाम को हरी झंडी दे दी है। मनीष फिल्म इंडस्ट्री में सिनेमा को एक नई दृष्टि देने के लिए जाने जाते हैं और सलमान खान व आदित्य दोनों चाहते थे कि इस फिल्म को मनीष ही निर्देशित करें। सूत्र ये भी बताते हैं कि टाइगर 3 के लिए आदित्य की पहली और आखिरी पसंद मनीष ही रहे। बताया ये भी गया कि आदित्य ने इस मेगा फ्रेंचाइजी की हर फिल्म एक नए निर्देशक से निर्देशित कराने की योजना बनाई है।
5 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : Social Media
फिल्म टाइगर 3 का एलान यशराज फिल्म्स की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर होने वाले जश्न YRF50 में होने वाला था लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से ये कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसीलिए फिल्म का आधिकारिक एलान भी तब से रुका हुआ था।