कोरोनावायरस का असर बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है । कई सितारों ने अपनी फिल्म की शूटिंग रद्द की तो कुछ ने फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है । अब सलमान खान से जुड़ी भी एक बड़ी खबर आ रही है । सलमान खान का अप्रैल में यूएस में एक कॉन्सर्ट होने वाला था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है । ये कॉन्सर्ट टूर 10 दिनों का था।
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : Social Media
सलमान का ये कॉन्सर्ट 3 से 12 अप्रैल तक होने वाला था । सलमान के इस कॉन्सर्ट को उनके भाई सोहेल खान ने ऑर्गनाइज किया था । ये कॉन्सर्ट यूएस और कनाडा में होना था । खबरों की मानें ताे अटलांटा, न्यू जर्सी, बॉस्टन, टोरंटो, डलास, हॉस्टन, सैन जोस और सिएटल में सलमान इस कॉन्सर्ट के जरिए अपने फैंस से मिलते ।
3 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
इस खबर को कंफर्म करते हुए सलमान खान के मैनेजर ने कहा, 'इस समय यात्रा करना ठीक नहीं है । खतरा कम हो जाने के बाद कॉन्सर्ट की नई डेट की घोषणा की जाएगी ।' वहीं ऋतिक रोशन का भी यूएस में नौ दिन का कॉन्सर्ट रद्द हो गया है । ऋतिक का ये कॉन्सर्ट 10 अप्रैल से शुरू होने वाला था । इस दौरान वह शिकागो, वाशिंगटन, न्यू जर्सी, डलास, अटलांटा और सैन होजे जैसे शहरों में जाने वाले थे। एक सूत्र के अनुसार, 'कोरोना के चलते पूरे दुनिया में उत्पन्न हुई गंभीर परिस्थितियों के शांत होने के बाद ऋतिक और आयोजक नई तिथियों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।
4 of 5
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
बता दें कि कोरोनावायरस के चलते दिल्ली, केरल और जम्मू में सिनेमाघरों को बंद करने का एलान किया गया था । कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए लोगों को भीड़ वाली जगह से दूर रहने की सलाह दी गई है । दिल्ली में कोरोनावायरस के अब तक कुल छह मामले पॉजिटिव पाए गए हैं ।
5 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में अक्षय ने अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट भी आगे टाल दी है। उनकी फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने सभी की सेफ्टी का ध्यान रखते हुए फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है। हालांकि उन्होंने रिलीज डेट की कोई जानकारी नहीं दी है।
फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की भी रिलीज डेट बदली, कोरोना के चलते अब अगले साल होगी रिलीज