विराट कोहली के जिम का उद्घाटन करेगी सलमान खान की ये एक्ट्रेस, इस वजह से मिला बड़ा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी साल रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में बतौर एक्ट्रेस नजर आईं डेजी शाह बहुत जल्द भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के जिम का उद्घाटन करती नजर आएंगी। ये जिम हैदराबाद में खोला जा रहा है।
बता दें कि चिसेल नाम के इस जिम की एक और ब्रांच हैदराबाद में खोली जानी है। कंपनी विराट कोहली संग पार्टनरशिप कर इस जिम की एक और ब्रांच खोलने की तैयारी में है। जिम का उद्घाटन अगले हफ्ते होगा। इसके लिए 19 अगस्त को डेजी हैदराबाद के लिए रवाना होंगी।
दरअसल, डेजी के फिल्म 'रेस 3' में एक गाने 'सेल्फिश' में स्पेशल एरियल एक्ट को देखते हुए उन्हें इस शुभ काम के लिए चुना गया है। बता दें कि जब से डेजी ने एरियल योगा के वीडियो शेयर किये हैं। इसे देखते हुए जिम के उद्घाटन के लिए उन्हें परफेक्ट च्वॉइस माना जा रहा था।
ऐसे में डेजी भी इस बात को लेकर बहुत खुश हैं और फिल्म 'रेस 3' की पूरी टीम को धन्यवाद कर रही हैं। उन्होंने सलमान खान और रेमो डिसुजा को इस चुनाव के पीछे बड़ी वजह बताया है।
बता दें कि एक्ट्रेस डेजी शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म 'जय हो' में सलमान खान संग की थी। इसके बाद वह फिल्म 'रेस 3' में एक बार फिर सलमान खान के साथ काम करती दिखीं।