बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करना हर किसी के लिए सपने जैसा होता है और अब उनके साथ काम करने का जिसे मौका मिला है वह और कोई नहीं वह हैं पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा। जी हां दोनों की जोड़ी इस साल अमेरिका में 'दबंग रिलोडेड' के टूर पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
दबंग टूर की घोषणा के साथ ही जो बात सबसे ज्यादा लोगों को चौंका रही है वह यह है कि इस साल बादशाह इस टूर का हिस्सा नहीं होंगे। अगर आप पिछले साल के पोस्टर को इस साल के पोस्टर से मिलाएंगे आपको खुद समझ आ जाएगा हम क्या कहना चाहते हैं।
वैसे बादशाह के इस टूर पर न होने के पीछे की वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन ट्विटर पर कुछ लोगों ने इसके पीछे कुछ दिलचस्प कारण शेयर किए हैं। एक युजर ने लिखा है कि ये फैसला दोनों के बीते साल आए गानों के आधार पर लिया गया है। एक और युजर ने लिखा है पिछले एक साल में गुरु को बहुत लोकप्रियता मिली है जिस वजह से सलमान ने गुरु को चुना है।
4 of 4
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
एक ने लिखा है बादशाह के बिजी शिड्यूल के चलते भी ऐसा हो सकता है कि वह इस बार न जा रहे हो। आपको बता दें, सलमान और बादशाह की जोड़ी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'सेल्फी ले ले रे' और 'सुल्तान' से 'बेबी को बेस पसंद है' में साथ दे चुकी है।