बॉलीवुड के भाईजान और उनका परिवार किसी न किसी वजह से मीडिया के बीच सुर्खियों में बना रहता है। सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले ने उनके परिवार को काफी हैरान कर दिया था। अब हाल ही में, एक साक्षात्कार में सलीम खान ने अपनी दूसरी शादी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए, उन्होंने बताया कि वह नहीं चाहते थे कि पहली पत्नी सलमा को मीडिया के माध्यम से हेलेन के बारे में पता चले।
2 of 5
सलीम खान और पूरा परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
सलीम खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह अपनी पहली पत्नी सलमा को हेलन के बारे में सूचित करने वाले पहले व्यक्ति थे, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उन्हें गॉसिप पत्रिकाओं के माध्यम से इसके बारे में पता चले।
3 of 5
सलीम खान और पूरा परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
सलीम ने कहा “हेलेन से शादी करने का मेरा फैसला इसलिए नहीं था क्योंकि मैं अपनी शादी से परेशान था या निराश था । यह कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नहीं था कि मैं हेलेन से शादी करना चाहता हूं। मुझे काफी समय लग गया। मैं पहला व्यक्ति था जिसने सलमा को बताया कि हेलेन मेरी जिंदगी में है, इससे पहले कि वह गॉसिप पत्रिकाओं या किसी और से यह सुन पाती।''
4 of 5
सलीम खान और पूरा परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
आजे जब सलीम से पूछा गया कि उनके बच्चों ने दूसरी शादी पर कैसी प्रतिक्रिया दी थी। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'बच्चे छोटे थे इसलिए उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं थे,'' लेकिन बच्चे शायद 'हमेशा मां के पक्ष में' थे, उन्होंने स्थिति को अच्छी तरह से संभालने के लिए सलमा को श्रेय दिया। जाहिर के कि यह खबर सुनकर वह मुझसे हाथ तो नहीं मिलाकर कहती कि मैंने बहुत अच्छा काम किया है।'
5 of 5
सलीम खान और हेलेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सलीम ने आगे कहा, 'मुझे अपने जीवन में एक और व्यक्ति मिल गया है। मैंने उससे शादी कर ली है। मुझे आपसे कोई उम्मीद नहीं है। मैं यह उम्मीद नहीं करता कि आप उससे उतना प्यार करें जितना आप अपनी मां से करते हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप उसे भी उतना ही सम्मान दें।"
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को बताया 'दिमाग वाली', बोले- 'मैं तो अनपढ़ हूं...